1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र-बुध की युति से कर्क राशि में बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, नौकरी-बिजनेस में खूब पैसा कमाएंगी ये 3 राशियां

शुक्र-बुध की युति से कर्क राशि में बनेगा लक्ष्मीनारायण योग, नौकरी-बिजनेस में खूब पैसा कमाएंगी ये 3 राशियां

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Aug 20, 2025 10:08 am IST,  Updated : Aug 20, 2025 10:08 am IST

ज्योतिष में शुक्र-बुध की युति से बनने वाला लक्ष्मीनारायण योग अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं ये योग धन-धान्य में वृद्धि करता है और समाज में खूब मान-सम्मान दिलाता है। जानिए इस योग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

lakshminarayan yoga- India TV Hindi
तीन राशियों को करियर में खूब सफलता दिलाएगा लक्ष्मीनारायण योग Image Source : FREEPIK

Shukra Budh Yuti Effects: जब शुक्र और बुध किसी राशि में साथ आते हैं तब लक्ष्मीनारायण योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। ये योग धन और समृद्धि लेकर आता है। कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में यह योग होता है, उनका जीवन शांतिपूर्ण, संतुलित और नैतिकता से भरा होता है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता और सम्मान दोनों चीजें हासिल होती हैं। 21 अगस्त 2025 को कर्क राशि में ये योग बनने जा रहा है। जानिए इससे किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा।

लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को देगा अपार लाभ

मिथुन राशि वालों की चमकाएगा किस्मत

मिथुन राशि वालों को ये योग बेहद शुभ फल देगा। अगर आपका कोई पैसा कहीं अटका हुआ था तो वो वापस मिल सकता है। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता और समझदारी से कई समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे। ये समय आपके लिए धन, शांति और लोकप्रियता लाने वाला होगा।

वृश्चिक राशि वालों पर ईश्वर की रहेगी खास कृपा

वृश्चिक राशि वालों के लिए ये योग अति शुभ साबित होगा। आप पर ईश्वर की असीम कृपा बरसेगी। इस समय भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेस में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। नई नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इस दौरान आपको अपने गुरुओं से भरपूर मार्गदर्शन मिल सकता है।

मीन राशि वालों को निवेश से मिलेगा लाभ

मीन राशि वालों को पिछले किसी निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए निवेश की योजना बन सकती है। इस राशि के शेयर बाजार से जुड़े लोगों की तगड़ा मुनाफा मिलेगा। मीन राशि वालों को आर्थिक उन्नति मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

साल में एक ही बार खिलता है ये दिव्य फूल, घर में लगा लिया तो चमक जाएगी किस्मत, सौभाग्यशाली ही कर पाते हैं इसके दर्शन

14 मुखी रुद्राक्ष: इसे क्यों कहा जाता है देवमणि या महाशनि? जानिए किसके लिए है वरदान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।