1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Chandrama Yuti: वृषभ में शुक्र-चंद्रमा की युति, 20 अप्रैल से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर में आएगा बड़ा उछाल!

Shukra Chandrama Yuti: वृषभ में शुक्र-चंद्रमा की युति, 20 अप्रैल से इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर में आएगा बड़ा उछाल!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Apr 20, 2026 07:13 am IST,  Updated : Apr 20, 2026 07:56 am IST

Shukra Chandrama Yuti: 20 अप्रैल को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में प्रवेश करेगा जहां शुक्र के साथ उसकी युति होगी। इन दोनों ग्रहों के मिलन से 3 राशियों को करियर में बंपर लाभ मिलेगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

shukra chandra yuti- India TV Hindi
वृषभ में शुक्र-चंद्रमा की युति Image Source : CANVA

Shukra Chandrama Yuti: वृषभ राशि में शुक्र-चंद्रमा की युति 20 अप्रैल से 21 अप्रैल तक बनी रहेगी। ज्योतिष में इस युति को बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जब भी ये दोनों ग्रह साथ आते हैं तो अत्यंत ही कलात्मक, रोमांटिक और शुभ फलदायी योग बनता है। साथ ही यह युति सुख-संपत्ति, अच्छा व्यक्तित्व और मजबूत भावनात्मक संबंध प्रदान करती है। खास बात ये है कि वृषभ चंद्रमा की उच्च राशि है तो वहीं शुक्र इस राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि में इन दोनों ग्रहों की युति विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी। चलिए जानते हैं किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए ये युति बेहद लाभकारी साबित होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप नया घर, वाहन या नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। धन से जुड़ी दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आपको अपने निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी। इस युति के कारण आपको अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे।

मिथुन राशि

शुक्र-चंद्रमा की युति मिथुन राशि वालों की आय में वृद्धि करेगी। आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। जिससे आपका अटका हुए पैसा आपको वापस मिल सकता है। पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। करियर में उन्नति मिलेगी और हर काम में भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्र-चंद्रमा की युति शुभ संकेत दे रही है। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी-व्यापार में सुनहरी सफलता मिलेगी। आपको नौकरी और बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य मजबूत दिखाई दे रहा है। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। मकान या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह राशि बदलते ही बनाएंगे जबरदस्त राजयोग, मई के महीने में 4 राशियों की होगी चांदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।