1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, धन-धान्य का लगेगा अंबार

शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ, धन-धान्य का लगेगा अंबार

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jul 24, 2025 08:01 am IST,  Updated : Jul 24, 2025 08:01 am IST

Shukra Gochar 2025: धन और वैभव के कारक शुक्र देव 26 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष की मानें तो शुक्र का ये गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Shukra Gochar 2025- India TV Hindi
शुक्र के मिथुन राशि में गोचर से इन 4 राशि वालों को होगा बंपर लाभ Image Source : SORA AI

Shukra Gochar 2025 In Mithun Rashi: बृहस्पति के बाद शुक्र सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। कहते हैं जिस किसी की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उन्हें जीवन में शोहरत, पैसा और सफलता सबकुछ मिलता है। 26 जुलाई 2025 की सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ये ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेगा। इस राशि में शुक्र का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। मिथुन में बैठकर शुक्र 21 अगस्त तक 4 राशि वालों को बेहद लाभ पहुंचाएंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों को शुक्र देव लाभकारी परिणाम देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। नौकरी बदलने का अवसर प्राप्त होगा। अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि के लिए भी शुक्र का गोचर शानदार साबित होगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। घर-परिवार के लोगों का हर काम में साथ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी ये गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। इस अवधि में आपको भाग्य का खूब साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। घर परिवार में कोई शुभ काम संपन्न हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये गोचर लाभकारी साबित होगा। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। बिजनेस वालों के लिए भी ये समय सुनहरा रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

30 के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि की कृपा से खूब कमाते हैं पैसा

गुरु की प्रिय राशि पर चल रहा है साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण, 2027 तक फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।