Remedies to strengthen Venus: ऐशो-आराम की जिंदगी उन्हीं लोगों को मिलती है, जिसका शुक्र मजबूत होता है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को जीवन के सुख, प्रेम, वैवाहिक खुशहाली और भौतिक समृद्धि का प्रतीक माना गया है। जब कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, तो व्यक्ति के रिश्तों, आर्थिक स्थिति और सुख-सुविधाओं पर नकारात्मक असर पड़ता है। ऐसे में कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय अपनाकर शुक्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।
शुक्र ग्रह कमजोर होने पर क्या होते हैं नुकसान
शुक्र ग्रह मजबूत होने पर जीवन में ऐशो-आराम, सुंदरता, प्रेम, आकर्षण और धन की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र दोष होता है, उनके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव, भौतिक सुखों की कमी और आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। कला, फैशन, फिल्म, मनोरंजन या ग्लैमर से जुड़े लोगों को भी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल पाती। अगर आपका भी शुक्र कमजोर है, तो शुक्रवार को जरूर करें ये खास उपाय
शुक्रवार का व्रत और मंत्र जाप
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना लाभकारी माना जाता है। पूजा के समय शुक्र बीज मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नमः” या “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” का जाप करें। इससे शुक्र दोष में कमी आती है।
शुक्र का रत्न करें धारण
शुक्र का मुख्य रत्न हीरा और उपरत्न ओपल माना जाता है। कुंडली की जांच किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से करवाकर ही रत्न धारण करें। हीरा सभी के लिए अनुकूल नहीं होता, इसलिए ओपल एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
दान और पूजा से मिलेगा लाभ
शुक्र दोष दूर करने के लिए शुक्रवार को सफेद या गुलाबी वस्त्र, चावल, इत्र, सौंदर्य सामग्री, चंदन और अगरबत्ती का दान करें। इससे शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।
संयम और सही आचरण जरूरी
शुक्र खराब होने पर व्यक्ति को भोग-विलास, शराब, मांस और गलत संबंधों से दूरी बनानी चाहिए। महिलाओं का सम्मान करना और वैवाहिक मर्यादा का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
रंग, सुगंध और प्रेम में ईमानदारी
क्रीम या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें और इत्र या चंदन का प्रयोग करें। प्रेम संबंधों में ईमानदारी रखें, क्योंकि धोखा देने से शुक्र और अधिक कमजोर हो जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: इन 3 राशि के लोगों पर भारी पड़ा बुध का गोचर, 15 जनवरी तक रहेगा मुश्किलों का दौर, झेलना पड़ेगा संघर्ष और तनाव