1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्रवार की रात को किसी को बिना बताए कर लें ये काम, धन से जुड़ी हर समस्या हो जाएगी दूर

शुक्रवार की रात को किसी को बिना बताए कर लें ये काम, धन से जुड़ी हर समस्या हो जाएगी दूर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 31, 2024 06:00 am IST,  Updated : May 31, 2024 08:44 am IST

Friday Remedies: शुक्रवार की रात में कुछ ऐसे कार्य हैं जिनको करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरस सकती है। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

Shukrawar Ke Upay- India TV Hindi
Shukrawar Ke Upay Image Source : FILE IMAGE

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य से जुड़ी कई परेशानियों का अंत हो सकता है। अगर आप विधि-विधान से इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा ना भी कर पाएं तो, कुछ ऐसे कार्य हैं जो आपको मां लक्ष्मी की कृपा दिला सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

शुक्रवार की रात्रि में कर लें इस मंत्र का जप

माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसे, इसके लिए शुक्रवार की रात्रि में एकांत जगह पर बैठकर आपको एक मंत्र का जप करना है। मंत्र इस प्रकार है-  ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’। माना जाता है कि इस मंत्र का जप करने से धन की कभी कमी नहीं होती। वहीं जो लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, उनको भी धन प्राप्ति इस मंत्र का जप करने से मिलती है। 

इस स्तोत्र का बस एक बार पाठ बना देगा धनवान
भगवान शिव के अंशावतार आदिगुरु शंकराचार्य जी ने कनकधारा स्तोत्र की रचना की थी। माना जाता है कि इस स्तोत्र का पाठ करके उन्होंने धन की वर्षा करवा दी थी। ऐसे में अगर आप भी शुक्रवार की शाम या रात्रि के समय एकांत स्थान पर इस स्तोत्र का पाठ करते हैं तो, धन से जुड़ी बड़े से बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है। इस स्तोत्र का पाठ करने से आपको करियर और कारोबार में भी वृद्धि देखने को मिलती है। 

लौंग का ये उपाय दिलाएगा हर काम में सफलता
अगर आप चाहते हैं कि आपका हर कार्य तुरंत बन जाए, पैसों की कोई कमी कभी न हो तो शुक्रवार की रात्रि में लौंग का जोड़ा आपको माता लक्ष्मी के चरणों में रख देना चाहिए। लौंग का जोड़ा चरणों में रखते समय माता लक्ष्मी का ध्यान करते रहें, इसके बाद इस लौंग के जोड़े को सुबह अपने बटुए या तिजोरी में रख दें। ऐसा माना जाता है कि ये आसान सा उपाय आपको अपार धन संपदा दिला सकता है। इस उपाय को करने से आपको बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं और जिस क्षेत्र में आप चाहते हैं वहां आपको सफलता प्राप्त होती है। 

शुक्रवार की रात को जलाएं दीपक
शुक्रवार की रात्रि में आपको माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए और खीर का माता को भोग लगाना चाहिए। ये उपाय अगर आप अकेले में करते हैं तो ज्यादा फायदेमंद आपके लिए साबित हो सकता है। माना जाता है कि इस उपाय को करने से लक्ष्मी माता की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है और धन का आगमन आपके जीवन में होता है। 

शुक्रवार की रात्रि को माता लक्ष्मी के पास रख दें ये पत्थर
अगर आप शुक्रवार की रात्रि में माता लक्ष्मी के सामने हकीक पत्थर रख देते हैं तो जीवन की सभी विघ्न-बाधाओं का अंत होने लगता है। साथ ही आर्थिक रूप से भी आप संपन्न हो जाते हैं। आपको बता दें कि हकीक पत्थर हरे रंग का होता है और इसे पन्ना रत्न का उप रत्न भी माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

इन 3 राशियों पर होती है बृहस्पति देव की विशेष कृपा, धन से लेकर पद तक सब दिलाते हैं गुरु

इन 4 राशियों के लिए सोने के आभूषण नहीं होते शुभ, पहनने के बाद फायदे से ज्यादा होता है नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।