1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 3 राशियों के लिए चांदी है बेहद लाभदायक, पहनने के बाद हर कार्य में मिलती है सफलता

इन 3 राशियों के लिए चांदी है बेहद लाभदायक, पहनने के बाद हर कार्य में मिलती है सफलता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 26, 2024 01:19 pm IST,  Updated : May 26, 2024 01:19 pm IST

चांदी धारण करने से राशिचक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में अपने लेख में जानकारी देंगे।

Silver - India TV Hindi
Silver Image Source : FREEPIK

चांदी के गहने हमारी सुंदरता को बढ़ाते हैं लेकिन ज्योतिष की माने तो हर किसी के लिए चांदी पहनना शुभ नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किन राशियों के लिए चांदी पहनना सबसे ज्यादा शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों के लोग अगर चांदी पहन लेते हैं, तो जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को इन्हें मिल सकते हैं। 

ज्योतिष में चांदी को चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। चंद्रमा जहां मन के कारक हैं वहीं शुक्र भातिकता, रचनात्मकता के कारक माने जाते हैं। आइए अब जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में जिनके लिए चांदी धारण करना बेहद लाभदायक माना गया है। 

वृषभ राशि 

शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के लिए चांदी बेहद शुभ मानी गई है। इसे धारण करके वृषभ राशि के लोगों का क्रोध नियंत्रण में रहता है और साथ ही बेवजह के झगड़ों से भी ये दूर रहते हैं। अगर करियर से जुड़ी कोई परेशानी इस राशि के जातकों के जीवन में चल रही है तो वो भी चांदी धारण करने के बाद दूर हो सकती है। वृषभ राशि वाले मेहनती तो बहुत होते हैं, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी ये सफल नहीं हो पाते। लेकिन ये चांदी धारण करना शुरू कर दें तो मेहनत के बाद इन्हीं भाग्य का साथ भी मिलने लग जाता है। 

कर्क राशि 
राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के जातकों के लिए चांदी पहनना सबसे शुभ माना जाता है। इस राशि के लोग अगर चांदी पहनते हैं तो कई मानसिक परेशानियों से इनको झुटकारा मिल सकता है। इस राशि वालों को ओवरथिंकिंग करने की बुरी आदत होती है और साथ ही ये बहुत भावुक भी होते हैं। अगर ये चांदी पहन लें तो भावनाओं को नियंत्रित करने में भी ये कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही चांदी पहनने से जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता भी इनको मिलने लगता है। इनकी सेहत भी चांदी पहनने से अच्छी बनी रहती है। 

तुला राशि 
शुक्र के स्वामित्व वाली तुला राशि के लोग वैसे तो हर काम नापतोल कर करते हैं, लेकिन अक्सर इनको आप चिंताओं में डूबा पा सकते हैं। चांदी पहनने से तुला राशि के जातकों की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। इनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव चांदी पहनने के बाद देखे जा सकते हैं। तुला राशि के जातकों को उदर, गले, स्किन से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी अक्सर होती हैं लेकिन चांदी धारण करने से इनकी ये समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। 

इन तीनों ही राशियों को चांदी पहनने से पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक और करियर के मोर्चे पर भी सफल होते देखा गया है। हालांकि ज्योतिष में किसी भी रत्न को धारण करने से पहले योग्य ज्योतिष की सलाह लेना बहुत जरूरी माना गया है, इसलिए इन राशियों को भी चांदी धारण करने से पहले अपनी कुंडली का अध्ययन अवश्य करवाना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

घर में कर लें ये 5 छोटे-छोटे बदलाव, बड़े से बड़ा वास्तु दोष भी हो जाएगा दूर, किस्मत देने लगेगी साथ

गणित और विज्ञान में सफल होते हैं इन 4 राशियों वाले, कठिन से कठिन सवालों को भी करते हैं चुटकी में हल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।