1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2026: 15 जनवरी से शुरू हुआ इन 4 राशियों का Golden Time, अगले 30 दिन छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा!

Surya Gochar 2026: 15 जनवरी से शुरू हुआ इन 4 राशियों का Golden Time, अगले 30 दिन छप्पर फाड़कर बरसेगा पैसा!

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Laveena Sharma
 Published : Jan 15, 2026 09:58 am IST,  Updated : Jan 15, 2026 09:58 am IST

Surya Gochar 2026 Horoscope: सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है और अब अगले 30 दिनों तक ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए किन राशियों की इस गोचर से किस्मत चमकने वाली है।

golden time- India TV Hindi
4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू Image Source : CANVA

Surya Gochar 2026 Horoscope: सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है और अब 15 जनवरी से 4 राशियों का भाग्य बदलना शुरू हो जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार इन राशियों को करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी। न्यायलय संबंधी कार्यों से भरपूर लाभ मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries) - मेहनत का मिलेगा फल

सूर्यदेव आपके दसवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्म कुंडली में यह स्थान आपके करियर और पिता की उन्नति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से करियर में आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। आप काफी आगे बढ़ेंगे। साथ ही इस दौरान आपके पिता की भी तरक्की सुनिश्चित होगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। करियर में लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus) - भाग्य का खूब मिलेगा साथ

सूर्यदेव आपके नवे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्म कुंडली में नवा स्थान भाग्य का स्थान है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसका शुभ फल आपको अवश्य ही मिलेगा। साथ ही धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। 

धनु राशि (Sagittarius) - अचानक से धन लाभ होगा

सूर्यदेव आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्म कुंडली में यह स्थान धन से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) - आमदनी में बढ़ोतरी होगी

सूर्यदेव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे है। जन्म कुंडली में यह स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से आपकी अच्छी आमदनी होगी। आपको आमदनी के नये स्रोत भी मिलेंगे। साथ ही आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Budh Gochar 2026: मकर राशि में प्रवेश करते ही बुध करेंगे चमत्कार, 3 राशि वालों को करियर में मिलेगा गोल्डन चांस

Pradosh Vrat-Masik Shivratri Maha Sayong 2026: कल चूक गए तो पछताएंगे! प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि के महासंयोग में कर लें ये उपाय, मिट जाएंगे सारे संकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।