1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 17 अगस्त को सूर्य-गुरु के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, मेष-कर्क सहित 3 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आने के आसार

17 अगस्त को सूर्य-गुरु के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, मेष-कर्क सहित 3 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आने के आसार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 17, 2026 07:15 am IST,  Updated : Aug 17, 2026 07:15 am IST

सूर्य ग्रह 17 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के चलते सूर्य-गुरु के बीच द्विद्वादश योग बनेगा। इस योग के प्रभाव से किन लोगों के जीवन में बदलाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं।

Dwidwadash Yog- India TV Hindi
द्विद्वादश योग Image Source : MAGNIFIC

ग्रहों के राजा सूर्य और गुरु बृहस्पति के बीच 17 अगस्त को द्विद्वादश योग बनेगा। यह योग सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश के साथ ही बन जाएगा। 17 अगस्त की सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर सूर्य ग्रह का गोचर स्वराशि सिंह में होगा, ऐसे में गुरु ग्रह सूर्य से द्वादश भाव में होंगे और सूर्य की स्थिति गुरु से द्वितीय भाव में होगी जिससे द्विद्वादश योग बनेगा। द्विद्वादश योग के बनने से मेष और कर्क सहित 3 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। यह बदलाव सकारात्मक भी होंगे और नकारात्मक भी। आइए विस्तार से जान लेते हैं द्विद्वादश योग का 3 राशियों पर प्रभाव। 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के जीवन में खुशियां सूर्य और गुरु की स्थिति के चलते आ सकती हैं क्योंकि सूर्य आपके पंचम भाव में होंगे और गुरु चतुर्थ भाव में। पांचवां भाव जहां शिक्षा और प्रेम का कारक है वहीं चौथा भाव पारिवार खुशियों और सुख का। इसलिए द्विद्वादश योग आपके पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। कुछ लोग भूमि-भवन या वाहन खरीद पाने में कामयाब हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को अगस्त-सितंबर के माह में शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि मिलने के भी आसार हैं। हालांकि गलत संगति से बचकर आपको रहना होगा नहीं तो समय और पैसा दोनों बर्बाद हो सकते हैं। 

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के द्वितीय भाव में सूर्य का गोचर होगा वहीं गुरु प्रथम भाव में रहेंगे। इसलिए द्विद्वादश योग के चलते आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सूर्य की स्थिति आपके आर्थिक पक्ष को सुधार सकती है क्योंकि सूर्य द्वितीय भाव यानि धन के स्थान में होंगे। वहीं गुरु की स्थिति के चलते मानसिक रूप से आप सशक्त हो सकते हैं। आपको रुका हुआ धन अगस्त के माह में वापस मिल सकता है। वहीं कारोबार में भी सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि सूर्य वाणी में तीखापन भर सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। 

सिंह राशि

आपकी राशि के स्वामी सूर्य 17 अगस्त को आपके प्रथम भाव में होंगे। वहीं गुरु द्वादश भाव मे विराजमान हैं। द्विद्वादश योग के चलते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति आपको हो सकती है और आपके काम को सराहा जा सकता है। इसके साथ ही कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करने में भी कामयाब हो सकते हैं। सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। हालांकि सूर्य-गुरु की स्थिति के चलते वैवाहिक जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों को लेकर असहमत आप हो सकते हैं, स्थिति को संभालने के लिए आपको पार्टनर की बातों पर भी गौर करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

नाग पंचमी पर सूर्य का राजसी गोचर, 17 सितंबर तक 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, संतान पक्ष से मिलेगी बड़ी खुशखबरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।