1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य 25 मई को चंद्रमा के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, बढ़ेंगी इन 3 राशियों की परेशानियां

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य 25 मई को चंद्रमा के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, बढ़ेंगी इन 3 राशियों की परेशानियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 20, 2025 11:27 am IST,  Updated : May 20, 2025 01:39 pm IST

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 25 मई को नक्षत्र परिवर्तन करते हुए राहु के नक्षत्र आर्द्रा में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, आइए जानते हैं।

Surya Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन Image Source : SOCIAL

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य ग्रह 25 मई को अपने मित्र चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि राशिचक्र की 3 राशियों के लिए सूर्य का नक्षत्र बदलना प्रतिकूल साबित हो सकता है। सूर्य के नक्षत्र बदलने से इन राशियों को करियर-कारोबार के साथ ही पारिवारिक जीवन में भी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय इनके जीवन की प्रतिकूलता को दूर कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

मिथुन राशि 

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है। सूर्य ग्रह आपके राशि के स्वामी बुध के शत्रु चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में धन हानि आपको हो सकती है, धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको बेहद सावधान रहना होगा। करियर के क्षेत्र में आप मेहनत तो खूब करेंगे लेकिन मनमाफिक परिणाम मिलने में दिक्कतें आएंगी। वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव का सामना इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। दूसरों की सलाह से ज्यादा आपको अपने अंतर्मन की आवाज सुननी चाहिए। उपाय के तौर पर सूर्य ग्रह को जल का अर्घ्य दें। 

तुला राशि 

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश आपके जीवन में अचानक से परिवर्तन लेकर आ सकता है। कुछ जातकों की सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी वहीं कुछ लोग कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल बदलाव के कारण परेशान हो सकते हैं। इस दौरान वाहन चलाते समय बेहद सतर्क आपको रहना होगा। अनचाही यात्राएं आपका पैसा बर्बाद कर सकती हैं। विदेशों में या विदेशी कंपनियों में कार्य करने वाले इस राशि के जातकों को एकाग्रता से हर कार्य इस दौरान करना चाहिए। पिता के साथ मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको गुड़ का दान करना चाहिए। 

कुंभ राशि 

सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन पारिवारिक जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है। इस दौरान माता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं और माता के स्वास्थ्य में गिरावट भी आ सकती है, ख्याल रखें। अचल संपत्ति के कारण कुछ मानसिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। कुंभ राशि के लोगों को हृदय और उदर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी, किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। उपाय के तौर पर जरूरतमंदों को यथासंभव धन का दान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Apara Ekadashi 2025: अपरा एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती के दिन जरूर करें ये काम, साढ़ेसाती और ढैय्या जैसे दोष का प्रभाव होगा कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।