1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Nakshatra Parivartan: 7 नवंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा बड़ा बदलाव, धन लाभ के योग

Surya Nakshatra Parivartan: 7 नवंबर से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाएगा बड़ा बदलाव, धन लाभ के योग

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Nov 07, 2025 07:06 am IST,  Updated : Nov 08, 2025 05:40 pm IST

Surya Nakshatra Parivartan 2025: राशि परिवर्तन से पहले सूर्य देव ने अपना नक्षत्र परिर्वतन कर लिया है। 6 नवंबर 2025 की दोपहर 3 बजे सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये गोचर 4 राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है।

surya nakshatra parivartan- India TV Hindi
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 2025 Image Source : INDIA TV

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों का सिर्फ राशि बदलना ही मायने नहीं रखता बल्कि उनके नक्षत्र में होने वाला बदलाव भी महत्वपूर्ण होता है। ग्रहों के राजा सूर्य देव 6 नवंबर 2025 से गुरु के नक्षत्र विशाखा में गोचर करने लगे हैं जहां ये 19 नवंबर तक मौजूद रहेंगे। ये 13 दिनों की अवधि कुछ राशि वालों के जीवन में बड़े बदवाल लेकर आएगी। इन राशियों की किस्मत चमक जाएगी और धन के योग बनेंगे। अगर बिजनेस में हैं तो ये समय आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। चलिए जान लेते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां जिन्हें इस गोचर से अपार सफलता और लाभ प्राप्त होने वाला है।

मेष राशि (Mesh Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। आपके जो भी काम लंबे समय से अटके थे वो अब धीरे-धीरे होने लगेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अगर विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। 

सिंह राशि (Singh Rashifal)

सिंह राशि वालों के लिए भी ये गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। मकान की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। लव लाइफ में कुछ खास होने वाला है।

वृश्चिक राशि (Vrischika Rashifal)

वृश्चिक राशि वाले इस दौरान खूब पैसा कमाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के भी संकेत हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में खूब सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Dhanu Rashifal)

धनु राशि वालों का सुनहरा समय आ गया है। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नवंबर का ये दिन शनि साढ़े साती और ढैय्या वालों के लिए रहेगा खास, इन उपायों को करने से शनि नहीं करेंगे परेशान

कौन है कीर्तिमुख जो शिव के आदेश पर खुद को ही निकल गया था, बुरी नजर से बचाता है इसका चेहरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।