1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्यदेव पर केतु की छाया, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; पैसा और रिश्तों में बढ़ सकती हैं टेंशन

सूर्यदेव पर केतु की छाया, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें; पैसा और रिश्तों में बढ़ सकती हैं टेंशन

 Written By: Arti Azad
 Published : Aug 19, 2026 12:03 am IST,  Updated : Aug 19, 2026 12:03 am IST

सूर्य केतु के प्रभाव में आने से कुछ राशियों को करीब महीने भर सावधानी रहने की जरूरत है। इन्हें करियर, धन और सेहत से जुड़े मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। जानिए सूर्य पर केतु की छाया से कौन सी 3 राशियां परेशान रहेंगी, जिन्हें अगले कुछ दिन सतर्क रहना होगा।

Surya ketu yuti- India TV Hindi
सूर्य पर केतु की छाया से कौन सी 3 राशियां रहेंगी परेशान Image Source : PINTEREST

ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य इस समय केतु के प्रभाव में हैं। 17 अगस्त को सूर्य ने सिंह राशि में प्रवेश करने के साथ मघा नक्षत्र में भी गोचर किया है। सिंह राशि में पहले से केतु मौजूद हैं और मघा नक्षत्र के स्वामी भी केतु ही हैं। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि सूर्य पर केतु का प्रभाव बना हुआ है, जिससे 3 राशियों की टेंशन बढ़ सकती हैं। इन्हें संभलकर रहने की सलाह दी गई है। 

सूर्य पर कब तक रहेगी केतु की छाया? 

सूर्य 31 अगस्त तक मघा नक्षत्र में रहेंगे और 17 सितंबर को सिंह राशि से बाहर निकलेंगे। ऐसे में कुछ राशियों को इस अवधि में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसका असर कुछ राशियों के करियर, धन, रिश्तों और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। 

वृश्चिक राशि

आपके लिए सूर्य का मघा नक्षत्र में गोचर करियर के मोर्चे पर उतार चढ़ाव ला सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस के साथ किसी तरह के विवाद से बचना बेहतर होगा। गुस्से में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। अगर नए प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की योजना है तो पहले उसकी पूरी जानकारी जुटा लें। बिना जांच पड़ताल के बड़ी रकम निवेश करने से धन फंसने की आशंका बताई गई है।

मकर राशि

आपके लिए सूर्य की यह स्थिति अष्टम भाव से संबंधित मानी जा रही है। इस दौरान वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतें। कोर्ट कचहरी या सरकारी दस्तावेजों से जुड़े काम में लापरवाही न करें। जरूरी कागजात और प्रक्रियाओं की अच्छी तरह जांच कर लें। अचानक आने वाले खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए पैसों के मामले में सावधानी रखें। इस दौरान किसी को उधार देने से बचें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर सूर्य के इस प्रभाव का संबंध सप्तम भाव से बताया गया है, जो साझेदारी और दांपत्य जीवन से जुड़ा होता है। जीवनसाथी के साथ अहंकार या विचारों में मतभेद के कारण तनाव बढ़ सकता है। कारोबार में पार्टनर के साथ किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करें। बड़े कारोबारी फैसले लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। साथ ही अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। खासकर पेट और हड्डियों से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: बुधवार के दिन कर लें ये खास उपाय, आर्थिक तंगी से बिगड़ी सेहत तक हर परेशानी दूर करने में हो सकते हैं कारगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।