1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सपने में झाड़ू लगाते देखना शुभ होता है या अशुभ? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

सपने में झाड़ू लगाते देखना शुभ होता है या अशुभ? जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

 Published : Jul 06, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 12:25 pm IST

सपने में खुद को झाड़ू लगाते देखना जीवन में होने वाले परिवर्तन का संकेत देता है। अब ये परिवर्तन अच्छा होगा या बुरा? चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

sapne me jhadu dekhna- India TV Hindi
झाड़ू का सपना कैसा होता है? Image Source : INDIA TV

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इंसान सोते समय जो कुछ भी सपने में देखता है उसका कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। कुछ सपने हमें भविष्य में आने वाली खुशियों का संकेत देते हैं तो कुछ हमें आने वाले संकटों के लिए सचेत करते हैं। आज हम झाड़ू से जुड़े सपनों के बारे में बात करेंगे। हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सपने में झाड़ू देखने का मतलब बहुत खास होता है। यदि सपने में आप खुद को झाड़ू लगाते देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपने जीवन की नकारात्मकताओं को हटाकर कुछ नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं। अब इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि सपने में झाड़ू देखने का हमारे जीवन पर किस-किस तरह से प्रभाव पड़ता है।

सपने में खुद को झाड़ू लगाते देखना शुभ

अगर आप सपने में खुद को झाड़ू लगाते देखते हैं तो ये बेहद शुभ संकेत होता है। कहते हैं इस सपने को देखने का मतलब है कि आप अपने जीवन की परेशानियों को खत्म करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा ये सपना धन आगमन का भी संकेत देता है।

दूसरे को झाड़ू लगाते देखना

अगर आप सपने में किसी दूसरे को झाड़ू लगाते देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि कोई व्यक्ति आपकी मदद करने की कोशिश कर रहा है। 

सपने में टूटी झाड़ू देखना

सपने में टूटी झाड़ू देखने का अर्थ है कि आपको अपने जीवन में कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये सपना आपको सतर्क रहने की भी सलाह देता है।

मंदिर में झाड़ू लगाते देखना

अगर आप सपने में किसी मंदिर में झाड़ू लगा रहे हैं तो ये बेहद शुभ सपना है। इसका अर्थ है कि आपको मानसिक शांति मिलने वाली है और ईश्वर आपके साथ है।

दुकान में झाड़ू देखना

अगर आप सपने में दुकान में झाड़ू देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपको बिजनेस में बड़ी सफलता मिलनी वाली है। ये सपना नए अवसर मिलने का भी संकेत देता है। 

सपने में झाड़ू चोरी होना

सपने में झाड़ू का चोरी होना किसी से धोखा मिलने का संकेत देता है। ऐसा सपना आने पर तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपको भी आते हैं ऐसे सपने? आर्थिक संकट और धन हानि के हो सकते हैं संकेत, स्वप्न शास्त्र से जानें रहस्य

Sapne Mein Saap: सप्ताह के इस दिन सपने में दिख जाए सांप, तो समझ जाएं चमकने वाली है किस्मत, बरसने वाला है छप्परफाड़ पैसा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।