1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 07 May 2024: मूलांक 2 वालों को मिल सकता है फंसा हुआ पैसा, इन लोगों के दुश्मन भी बनेंगे दोस्त, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 07 May 2024: मूलांक 2 वालों को मिल सकता है फंसा हुआ पैसा, इन लोगों के दुश्मन भी बनेंगे दोस्त, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 07, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 07, 2024 06:30 am IST

Numerology 07 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (07 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : INDIA TV

Numerology 07 May 2024: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जायेगी। आज रात 9 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने फैसले पर अमल करेंगे, दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास नहीं करेंगे।

मूलांक-2 फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मूलांक-3 सेहत से जुड़ी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा, खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
मूलांक-4 अपने गुस्से पर काबू रखे और परिवार में सभी लोगों के साथ प्यार से बात-चीत करें।
मूलांक-5 आज आप किसी दोस्त के घर दावत पर जायेंगे, जहाँ आपकी अन्य दोस्तों से भी मुलाक़ात होगी।
मूलांक-6 आज मन में चल रही किसी बात को माता जी से शेयर कर सकते हैं।
मूलांक-7 आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की प्लानिंग करेंगे, और अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक-8 आज आप घर के सदस्यों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं, सभी लोग आपसे खुश होंगे।
मूलांक-9 आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। जिससे विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं- 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

मृत व्यक्ति के कपड़े और गहने पहनने चाहिए या नहीं? जानिए शास्त्रों में इसके बारे में क्या लिखा है

चारधाम में किन देवी-देवताओं की होती है पूजा? जान लें आरती का समय और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।