1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 14 January 2024: इन मूलांक वालों को व्यापार में मिलेगा भाग्य का साथ, होगी ताबातोड़ कमाई, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 14 January 2024: इन मूलांक वालों को व्यापार में मिलेगा भाग्य का साथ, होगी ताबातोड़ कमाई, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 14, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:52 pm IST

Numerology 14 January 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (14 जनवरी 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 14 Jaunuary 2024- India TV Hindi
Numerology 14 Jaunuary 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 14 January 2024: आज 14 जनवरी 2024 दिन रविवार है। आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया तिथि आज सुबह 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज किसी बिजनेस डील को फाइनल करने में आपको सफलता मिलेगी ।

मूलांक-2 सोशल मीडिया पर आपके नए दोस्त बनेंगे, जिससे आपके फोल्लोवर्स में भी वृद्धि होगी ।
मूलांक-3 आज किताब पढने में आपकी रूचि बढ़ेगी, इससे आपको कुछ सीखने को मिलेगा ।
मूलांक-4 नवविवाहित दंपत्ति को आज कोई खुशखबरी मिलेगी, परिवार में खुशी का माहौल होगा ।
मूलांक-5 आपको मानसिक रूप से फिट रहने के लिए आज से मेडिटेशन करने की आदत डालनी चाहिए।
मूलांक-6 आज किसी नये काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आपके मन में नए- नए विचार आयेंगे ।
मूलांक-7 आज आपको बिजनेस में किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।
मूलांक-8 अगर आप किसी काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उस क्षेत्र सम्बंधित एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें ।
मूलांक-9 आज मित्रों से किसी बात को लेकर प्लान बनायेंगे, यह प्लान कहीं घूमने का होगा।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Career Horoscope 15th to 21st January 2024: कार्यक्षेत्र में इन राशियों के जातकों की होगी तरक्की , जानें इस हफ्ते क्या कुछ नए अवसर लगेंगे हाथ

Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम से पहले आए थे यहां भगवान विष्णु, वर्षों तक की थी तपस्या, इसलिए कहते हैं इसे बैकुंठ लोक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।