1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 15 December 2023: आज इस मूलांक वालों का खुलेगा भाग्य का द्वार, धन का होगा बड़ा लाभ, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 15 December 2023: आज इस मूलांक वालों का खुलेगा भाग्य का द्वार, धन का होगा बड़ा लाभ, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 15, 2023 06:30 am IST,  Updated : Dec 15, 2023 06:42 am IST

Numerology 15 December 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (15 दिसंबर 2023) आपका आज का दिन कैसा रहेगा।

Numerology 15 December 2023- India TV Hindi
Numerology 15 December 2023 Image Source : INDIA TV

Numerology 15 December 2023: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान होता है जिसमें सिर्फ अंकों की मदद से व्यक्ति के भूत और भविष्य की जानकारी मिल जाती है। साथ ही उसका स्वभाव भी इससे पता किया जा सकता है। हिंदी में इसे अंक शास्त्र और अंग्रेजी में न्यूमेरोलॉजी नाम से जाना जाता है। अंकशास्त्र यानी कि Numerology एक प्राचीन अध्ययन है जो आपके जीवन की विभिन्न संख्याओं, नंबर कॉम्बिनेशन से हमें कई दिलचस्प बातें पता चलती हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से कि जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 15 दिसंबर का दिन।

  • मूलांक- 1: आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने किसी दोस्त के घर पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।
  • मूलांक-2:  अगर आपका कोई कोर्ट में मुकदमा चल रहा था तो आज उसमें आपको जीत हासिल हो सकती है।
  • मूलांक-3: आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र की सहायता से नई जॉब भी मिल सकती है।
  • मूलांक-4: अगर आप कोई प्रोपर्टी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।
  • मूलांक-5: आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके बिजनेस से जुड़ी हो सकती है।
  • मूलांक-6: आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। यह खुशी किसी रिश्तेदार के आने की हो सकती है।
  • मूलांक-7: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपने दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं।
  • मूलांक-8: आज आपको बिजनेस में लाभ होगा। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।
  • मूलांक-9: आज आपको कोई खुशी मिलने वाली है। वो आपकी पदोन्नति से जुड़ी हो सकती है।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Year Ender 2023: इस साल 2 माह का था सावन का महीना, 19 वर्षों बाद बना था ये दुर्लभ संयोग, जानें इसका धार्मिक महत्व

Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत? जान लीजिए सही तिथि और पूजा शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।