1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 16 May 2025: मूलांक 3 और 5 वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, हाथ लग सकती है बड़ी डील, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 16 May 2025: मूलांक 3 और 5 वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, हाथ लग सकती है बड़ी डील, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 16, 2025 06:25 am IST,  Updated : May 16, 2025 06:25 am IST

Numerology 16 May 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (16 मई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE IMAGE

Numerology 16 May 2025: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आप किसी काम को पूरा करने में पूरी मेहनत लगायेंगे, काम तय समय तक पूरा हो जायेगा।
  • मूलांक 2- आज आप बच्चों के लिए खरीददारी करेंगे, बच्चे उत्साहित होंगे। कारोबार में मिल सकती है बड़ी डील। 
  • मूलांक 3- आज आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे, मन में ख़ुशी रहेगी।
  • मूलांक 4- आप किसी व्यवसाय को शुरू करने के लिए आप पिता जी से सलाह लेंगे।
  • मूलांक 5- आज आपको नया काम मिलने से ख़ुशी होगी क्योंकि यह आपकी पसंद का काम होगा।
  • मूलांक 6- आज किसी दूसरे काम के कारण आपका जरूरी काम रह सकता है।
  • मूलांक 7- आज आपका दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा, आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे।
  • मूलांक 8- आज जीवनसाथी आपको मनपसंद सामान उपहार में देंगे, आपको ख़ुशी होगी।
  • मूलांक 9- आज मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी, आपकी दोस्ती में मजबूती आएगी।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

गुरु की अतिचारी गति धनु और मीन राशि वालों के लिए क्यों है महत्वपूर्ण? जान लें इसका प्रभाव

गुरु की अतिचारी गति का क्या मतलब है, इससे क्या प्रभाव पड़ता है? यहां जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।