1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 17 February 2024: मूलांक 1 को मिलेगी सफलता, 9 वालों को बिजनेस में होगा मुनाफा, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 17 February 2024: मूलांक 1 को मिलेगी सफलता, 9 वालों को बिजनेस में होगा मुनाफा, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Bharti Singh
 Published : Feb 17, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 17, 2024 06:30 am IST

Numerology 17 February 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (17 फरवरी 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। किस नंबर की चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी तरक्की, साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 17 February 2024- India TV Hindi
Numerology 17 February 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 17 February 2024: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि 17 फरवरी को सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज भीष्माष्टमी और दुर्गाष्टमी व्रत है। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- आज आपका कार्य के प्रति आत्मविश्वास ही आपको सफलता का मार्ग दिखाएगा। 
  • मूलांक 2- आज ऑफिस में अपने सीनियर्स से किसी महत्वपूर्ण कार्य करने में मदद मिलेगी।
  • मूलांक 3- आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जिससे आपका मन शांत रहेगा।
  • मूलांक 4- ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों का काम आज अच्छा चलेगा।
  • मूलांक 5- बिजनेसमैन आज किसी प्रोडक्ट की फ्रेंचैजी लेने का मन बनायेंगे।
  • मूलांक 6- लवमेट की गलत फेहमियां समाप्त होगी, एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे।
  • मूलांक 7- ऑफिस में आज आपके मेहनती कार्यों को देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे।
  • मूलांक8- आज आप अपने दोस्तों को अपनी बर्थडे की पार्टी किसी अच्छे रेस्टोरेंट में देंगे।
  • मूलांक 9- हार्डवेयर के कारोबारियों को आज अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।  

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैंजिन्हें वास्तुसामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Magh Gupt Navrari 2024: कौन हैं 10 महाविद्याएंजिनकी गुप्त नवरात्रि में की जाती है पूजाबड़े से बड़ा संकट यूं टल जाता है

Sun Transit 2024: आज सूर्य करेंगे कुंभ राशि में प्रवेशइनका होगा प्रबल भाग्योदयजानिए मेष से मीन राशि तक का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।