1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 17 Jaunuary 2024: इन मूलांक वालों के हाथ लगेगी किस्मत की चाबी, पढ़िए बुधवार का अंक ज्योतिष

Numerology 17 Jaunuary 2024: इन मूलांक वालों के हाथ लगेगी किस्मत की चाबी, पढ़िए बुधवार का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 17, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 10:51 pm IST

Numerology 17 January 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (17 जनवरी 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 17 January 2024- India TV Hindi
Numerology 17 January 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 17 January 2024: आज 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार है। आज पौष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। सप्तमी तिथि आज रात 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 लेखकों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं।

मूलांक-2 आज आप आपने काम को आगे बढ़ाने के लिये विचार करेंगे। उस विचार पर जल्द ही काम शुरू करेंगे।
मूलांक-3 अगर आप जॉब सर्च कर रहे हैं तो आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी।
मूलांक-4 परिवार में आज नयी खुशियां शामिल होंगी। किसी सदस्य की इनकम में बढ़ोतरी होगी।
मूलांक-5 मित्रों के सहयोग से आपका कार्य पूरा होगा । जिससे आपकी मित्रता और मजबूत होगी।
मूलांक-6 आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा, व्यापार और कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
मूलांक-7 आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, आज सपरिवार किसी विवाह समारोह में शामिल होंगे।
मूलांक-8 दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी, संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मूलांक-9 आज कार्य क्षेत्र में किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें, किसी योजना को लागू करने से पहले सहकर्मियों की सलाह अवश्य लें।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन घर में किस तरह करें पूजा? प्रभु राम की कृपा पाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

क्या है राम मंदिर अयोध्या में होने वाली प्रायश्चित पूजा? ये क्यों जरूरी है और कब करनी चाहिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।