1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 29 June 2024: रास्ते में आ रही रुकावटें आज होंगी समाप्त, बेहद शुभ रहेगा इन 3 मूलांक वालों के लिए दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 29 June 2024: रास्ते में आ रही रुकावटें आज होंगी समाप्त, बेहद शुभ रहेगा इन 3 मूलांक वालों के लिए दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 29, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 29, 2024 06:30 am IST

Numerology 29 June 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (29 जून 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 29 June 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 54 मिनट तक शोभन योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, परिवारजनों के साथ किसी अनुष्ठान में जायेंगे।

मूलांक-2 ऑफिस के अधूरे कार्यों को आज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपको रिलेक्स फील होगा।
मूलांक-3 आज पिछले कुछ समय से किसी कार्य के प्रति की गयी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
मूलांक-4 आज आपके रास्ते में आने वाली रुकावटें समाप्त होगी आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है।
मूलांक-5 बैंक से लोन लेने में आ रही समस्याएं आज ख़त्म होंगी, आज आपका लोन स्वीकृत हो जायेगा।
मूलांक-6 आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा । घरेलू काम-काज में व्यस्त रहेंगें।
मूलांक-7 आज कार्यस्थल पर आपकी योग्यता और कुशलता की पहचान होगी, आपको सम्मान मिलने की संभावना है।
मूलांक-8 बिजनेस में तरक्की के नये रास्ते बनेंगे । साथ ही धनलाभ होने के योग बन रहे है।
मूलांक-9 आपके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा । नया घर लेने के योग बने हुये हैं। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

 Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या जुलाई में है इस दिन, पितरों के निमित्त इस समय करें तर्पण, दूर होगा पितृदोष

जुलाई में बदलेंगे कई ग्रह चाल, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, करियर क्षेत्र में आ सकती हैं चुनौतियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।