1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 30 अगस्त को सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों के लिए अगला महीना रहेगा शानदार

30 अगस्त को सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन 4 राशियों के लिए अगला महीना रहेगा शानदार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 30, 2025 07:34 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 07:34 am IST

अगस्त 30 तारीख को बुध ग्रह का गोचर सिंह में होगा जिससे इस राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के चलते सितंबर के माह में कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Trigrahi Yuti- India TV Hindi
त्रिग्रही योग Image Source : FREEPIK

बुध ग्रह 30 अगस्त को सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। सिंह राशि में पहले से ही सूर्य और केतु ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में बुध के सिंह में प्रवेश करने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में ये राशियां लाभ पाएंगी और नए अवसर भी इनको प्राप्त हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

मेष राशि 

त्रिग्रही योग का बनना आपके शैक्षिक जीवन में बेहतर बदलाव लेकर आएगा। इस राशि के विद्यार्थी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बीते समय में की गई मेहनत भी रंग लाएगी। इस राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। जो लोग अपना कारोबार या कोई कार्य शुरू करने का विचार बना रहे थे उनकी योजना सफल हो सकती है। 

मिथुन राशि 

त्रिग्रही योग का अच्छा प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और करियर के क्षेत्र में नए अवसर भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। आप एकांत में समय बिताकर भविष्य की योजनाएं तय कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में नई ताजगी आपको देखे को मिल सकती है। इस दौरान आप छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

तुला राशि 

सिंह राशि में त्रिग्रही योग के बनने से तुला राशि के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों से लाभ हो सकता है। कारोबार के क्षेत्र में नए अवसर आपको मिलेंगे। वहीं धन कमाने के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर बेहद ऊंचा होगा जिससे करियर को नई गति मिलेगी। इस राशि के कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका इस दौरान मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। 

धनु राशि 

आपके लिए त्रिग्रही योग का बनना सकारात्मक रहेगा। अपने उद्देश्यों को पाने के लिए आप दृढ़संकल्प होंगे और सही योजना के साथ आगे बढ़ेंगे। इस महीने अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास भी आप कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। 

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Nakshatra Parivartan: 3 सितंबर को शुक्र बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों के लव और वैवाहिक जीवन में आएगी बहार

गणेश जी को सपने में देखना किस बात का संकेत है? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।