1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Vastu Rules of Pipal Tree: घर में पीपल का पेड़ उग जाए तो क्या करना चाहिए? जानें यह किस बात का देता है संकेत

Vastu Rules of Pipal Tree: घर में पीपल का पेड़ उग जाए तो क्या करना चाहिए? जानें यह किस बात का देता है संकेत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 23, 2024 11:23 am IST,  Updated : Dec 23, 2024 11:25 am IST

Pipal Tree: पीपल पेड़ में त्रिदेव का वास होता है। ऐसे में अगर आपके घर आंगन या छत पर पीपल उग आया है तो उसे काटने से पहले इन नियम के बारे में जान लीजिए।

पीपल पेड़- India TV Hindi
पीपल पेड़ Image Source : FILE IMAGE

Peepal Tree: हिंदू धर्म में पीपल पेड़ के अत्यंत पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि पीपल पेड़ में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है। यही वजह है कि पीपल पेड़ की पूजा की जाती है खासतौर से शनिवार के दिन। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति हर शनिवार के दिन सुबह के समय पीपल पेड़ में जल और शाम के वक्त तेल वाला दीया जलाता है उसे शनि दोष से छुटकारा मिलता है। लेकिन पीपल पेड़ पूजनीय होने के बाद भी घर में उगना शुभ नहीं माना गया है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर घर के आंगन, छत या गमले में पीपल का पेड़ उग आता है तो उसे कैसे हटाना चाहिए।

घर से पीपल पेड़ हटना का नियम

1. अगर आपके घर में पीपल का पेड़ उग आया है और आप उसे हटाना चाहते हैं तो पहले सही नियम के बारे में जान लीजिए। पीपल पेड़ को काटने से एक दिन पहले रात में वहां एक दीया जलाएं और फिर कुछ प्रसाद चढ़ाएं। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। इसके बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ या गजेंद्र मोक्ष का पाठ 108 बार करें। फिर पीपल पेड़ काटने से पहले कुल्हाड़ी पर घी या शहद लगाकर उसे पवित्र करें और फिर पीपल वृक्ष का काटें। 

2. पीपल का पेड़ घर में होने से परिवार के लोग तरक्की नहीं कर पाते और इसके होने से रोज नई समस्याएं आती हैं। तो ऐसे में अगर पीपल पेड़ को काटना पड़े तो उसके लिए रविवार का दिन ही उत्तम माना जाता है। लेकिन ध्यान रहें कि पीपल पेड़ को काटने से पहले उसकी पूजा अवश्य करें।

3. यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग गया है और आप काटना नहीं चाहते हैं तो उसे मिट्टी सहित खोदकर किसी दूसरी जगह पर लगा दें। 

4.  पीपल के पत्तों को हाथी या बैल को खिलाने पर उसका दोष नहीं रह जाता है। वहीं अन्य जगह पर लगे पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना कर पुण्य फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

घर में बार-बार पीपल पेड़ का उगना किस बात का संकेत देता है?

वास्तु के अनुसार, घर में पीपल पेड़ का उगना संकेत माना जाता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न नहीं हैं और किसी न किसी बात को लेकर वह नाराज हैं। यह भी माना जाता है कि जिस घर में पीपल का पेड़ बार-बार निकलता है उसका कारण पितृ दोष लगना होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Aries Horoscope 2025: मेष राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? यहां पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल

Ekadashi Vrat 2025 Date: साल 2025 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां देखें पूरी लिस्ट

Taurus Horoscope 2025: वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 कैसा रहेगा? यहां पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।