1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Almirah Direction: घर की इस दिशा में रखें अलमारी, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, परिवार हमेशा रहेगा समृद्ध

Almirah Direction: घर की इस दिशा में रखें अलमारी, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, परिवार हमेशा रहेगा समृद्ध

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 22, 2023 11:13 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 11:13 pm IST

Vastu Tips: घर की अलमारी किस दिशा में रखनी चाहिए इसका जानना बेहद जरूरी है। अलमारी की सही दिशा ही आपके घर में पैसों की बारिश करवा सकती है।

Almirah Direction- India TV Hindi
Almirah Direction Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका अगर कोई पालन कर लें तो उसे तरक्की और धन का लाभ जरूर मिलेगा। घर निर्माण से लेकर वस्तुओं के रख-रखाव और रंग तक के लिए वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। दरअसल, अगर आपके घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है तब आपकी उन्नति के रास्ते में कई बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। परिवार में कलह होने लगता है। कई तरह की परेशानियां चारों तरफ से घर को घेर लेती हैं। ऐसे ही घर में रखी अलमारी भी सबसे महत्वपूर्ण वस्तु होती है क्योंकि इसी में लोगों की धर-दौलत रखी होती है। वास्तु शास्त्र में अलमारी को लेकर भी कई जरूरी बातें बताई गई हैं। अगर इन बातों की अनदेखी करते हैं तो आपके घर की तिजोरी खाली भी हो सकती है। 

घर में आलमारी रखने की सही दिशा क्या है?

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अलमारी को रखने के लिए सबसे सही दिशा दक्षिण या पश्चिम होता है। वहीं अलमीरा का दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ खुलना चाहिए। वहीं वास्तु में अलमारी पर शीशा का लगाना शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि यह नकारात्मकता का प्रतीक है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। इसके साथ ही आपकी आय में भी कमी आ सकती है।

इस दिशा में कभी नहीं रखें अलमारी

वास्तु के अनुसार, अलमारी को भूलकर भी  उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अलमारी का दरवाजा दक्षिण दिशा की तरफ न खुलें इस बात का भी विशेष ख्याल रखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

मंदिर में कितनी परिक्रमा लगाना होता है फलदायी? यहां जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

घर के बाहर बिल्ली का आकर रोना किस बात की ओर करता है इशारा? कहीं भविष्‍य में आने वाली बड़ी अनहोनी का संकेत तो नहीं

इस दिशा में खड़े होकर नहाने से सूर्य की तरह चमक सकती है किस्मत, जानिए स्नान करने का सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।