1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: अगर घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो वास्तु की इन बातों का जरूर रखें ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

Vastu Tips: अगर घर में चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा, तो वास्तु की इन बातों का जरूर रखें ध्यान, अपनाएं ये टिप्स

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Feb 09, 2024 12:02 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 12:25 pm IST

घर में वास्तु के अनुसार यदि चीजें हों तो वहां धन-संपदा बनी रहती है। यदि घर के वास्तु दोष से आप परेशान हैं, तो कुछ सरल टिप्स आज हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप अपने घर के बिगड़े हुए वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips: वास्तु दरअसल घर या भवन में  दिशानुसार किसी भी चीज का सही ठंग से रखा होने से मतलब है। माना जाता है कि यदि घर में कोई चीज वास्तु के अनुसार नहीं रखी है तो वहां निगेटिविटि अपने पांव पसारने लगती है। इस वजह से परिवार  में कलह और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।

अब ऐसे में एक ही विक्लप बचता है वह है घर में सभी वस्तुओं का दिशानुसार ठीक तरह से उन्हें रखना। कई बार कुछ निर्माण घर के ऐसे हो जाते हैं जिन्हें हम चाहते हुए भी नहीं बदल सकते। तो ऐसे में कुछ वास्तु टिप्स को अपना कर घर के वास्तु दोष को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं वो सरल उपाय जिनसे वास्तु दोष कम किया जा सकता और इनका नित्य पालन करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव घर में बरसती है।

वास्तु की इन बातों का ध्यान रखने से मां लक्ष्मी की बरसेगी घर में कृपा

  • आप अपने घर में गूगल जला कर उसके धुएं को हर कमरे में दिखा सकते हैं। गुगल में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने की छमता होती है और ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • यदि घर के आंगन में तुलसी का पेड़ लगा है और नियमित रूप से आप उसकी पूजा एवं कुछ विशेष दिन छोड़ कर जल देकर उसकी सेवा करते हैं, तो वास्तु अनुसार इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और जहां तुलसी का वृक्ष होता है वहां दैवीय कृपा से वास्तु दोष नहीं लगता है। तुलसी का पौधा जिस कर घर में पूजा जाता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
  • जो लोग रोज सूर्यास्त के बाद शाम के समय घर की दहलीज और आंगन में गाय के शुद्ध देशी घी का दीपक जलाते हैं। वहां कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है। दीप का प्रकाश नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को रोकता है।
  • घर का किचन यदि पूर्व दिशा या अग्नि कोण में नहीं बना है तो आप एक छोटे से गमले में तुलसी जी का पोधा पूर्व दिशा की ओर रख सकते हैं। ऐसा करने से किसी भी प्रकार का वास्तु दोष घर में नहीं लगता है और दुबारा आपको वास्तु के अनुरूप किचन बनवाने की जूरूरत नहीं पढ़ेगी।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तीन दरवाजे एक सीधाई में नहीं होने चाहिए और घर का प्रवेश द्वार हमेशा अंदर वाले दरवाजे से बड़ा होना चाहिए। इसी के साथ घर के दरवाजे पर स्वास्तिक या शुभ लाभ लिखा होना चाहिए। जिससे की कोई भी बुरी नजर घर में न लगे और प्रवेश द्वार से ही नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में आने से रुक जाए।
  • घर का बाग बगीचा साफ होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ध्यान रहे कि सूखे और मुरझाए हुए फूल घर के गार्डन में न हों क्योंकि ऐसे फूल घर में दरिद्रता लाते हैं और इनसे वास्तु दोष लगता है। बहतर है कि ऐसे फूलों को हटा दें।
  • घर में अधिकतर वास्तु दोष टूटी-फूटी चीजें रखने से होता है तो इस प्रकार से घर में कबाड़ न एकत्रित होने दें और घर को साफ सुथरा रखें। जहां गंदगी होती है वहां सबसे पहले वास्तु दोष लगता है।
  • आपके घर में कहीं भी पानी नल से न टपकता हो इसका अवश्य ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार टपकते हुए नल को तुरंत बदलवा लें या ठीक करा लें क्योंकि ऐसे नल घर में मानसिक तनाव देते हैं।
  • घर में जल की निकासी उत्तर या पूर्व दिशा में ही होनी चाहिए। घर निर्माण कराते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • सूर्यास्त के बाद शाम के समय घर में बाहर की लाईट ऑन रखनी चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। वास्तु के लिहाज से घर में शाम के समय बाहर एक लाईट का जलना शुभ होता है और सकारात्मकता आती है साथ ही उस घर में माना जाता है कि मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसलिए सूर्यास्त के बाद रात के समय घर में अंधेरा न होने दें।
  • सुबह की पहली रोटी गौ माता को अवश्य परोसें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में वास्तु दोष नहीं लगता है। जिस घर में पहली रोटी गौ माता को खिलाई जाती है वहां अन्न की कमी नहीं रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Magh Gupt Navratri 2024: माघ गुप्त नवरात्रि में इन बातों का रखें ध्यान, मां भगवती करेंगी कष्टों का निदान, जानिए 9 दिनों तक क्या करें क्या नहीं

Saraswati Puja 2024: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को भोग में क्या-क्या लगाएं? नोट करें पूजन सामग्री की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म