1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर की इन 3 दिशाओं से जुड़ी गलतियां बनती हैं कंगाली का कारण, आज ही सुधार लें घर का वास्तु

Vastu Tips: घर की इन 3 दिशाओं से जुड़ी गलतियां बनती हैं कंगाली का कारण, आज ही सुधार लें घर का वास्तु

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 20, 2025 09:04 am IST,  Updated : Mar 20, 2025 09:04 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की कुछ दिशाओं से जुड़ी गलतियां धन हानि का कारण बन सकती हैं। हालांकि इन गलतियों को सुधारकर आप जीवन में धन लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : SOCIAL

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं को सबसे अधिक महत्व है। सही दिशा में रखी सही वस्तु आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है, वहीं किसी दिशा में अगर उस दिशा से संबंधित वस्तु नहीं है तो परेशानियां भी जीवन में पैदा हो सकती हैं। वास्तु के जानकारों के अनुसार, हमारे जीवन की अधिकतर दिक्कतें घर के गलत वास्तु से ही शुरू होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि वास्तु से जुड़ी वो कौन सी गलतियां हैं जिनके कारण आप धन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। 

ईशान कोण से जुड़ी गलती 

उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। यही दिशा देवी-देवताओं का स्थान भी कही जाती है। इसलिए इस दिशा में कभी भी गंदगी नहीं रखनी चाहिए। यहां कूड़ा दान रखना, भारी चीजें रखना वास्तु दोष पैदा करता है। इसके साथ ही इस दिशा में बना टॉयलेट और स्टोर रूम भी आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। अगर ये गलतियां आप ईशान कोण में करते हैं तो धन से जुड़ी परेशानियां आपके जीवन में हमेशा आती रहती हैं। वहीं इस दिशा को अगर आप साफ-सुथरा रखते हैं, इस दिशा में पूजा का स्थान बनाते हैं तो जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति आपको होती है। 

आग्नेय कोण से जुड़ी गलती 

दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण कहा जाता है। इस दिशा का स्वामी अग्नि देव को माना जाता है। इसलिए कभी भी आपको आग्नेय कोण में पानी की टंकी या पानी से भरे बर्तन नहीं रखने चाहिए। कई बार लोग घर की छत पर टंकी इस दिशा में रख देते हैं, ऐसा करना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है। इसकी वजह से आपके घर में कंगाली आ सकती है। आग्नेय कोण में जल, जल से भरे बर्तन रखने से आपको कानूनी पचड़ों में भी फंसना पड़ सकता है। साथ ही घर में लड़ाई झगड़े का कारण भी आग्नेय कोण से जुड़ा वास्तु दोष हो सकता है। इसलिए गलती से भी इस दिशा में पानी न रखें। इस दिशा में दीपक जलाना या लाइट जलाकर रखने से आपको शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। 

उत्तर दिशा से जुड़ी गलती 

वास्तु के अनुसार यह दिशा धन के देवता कुबेर है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि कुबेर देव की कृपा आप पर बनी रहे तो इस दिशा से जुड़ी गलती आपको नहीं करनी चाहिए। इस दिशा में गंदगी फैलाना, टूटी-फूटी चीजें रखना, जूते-चप्पल रखना, कांटेदार पौधे रखना अशुभ माना जाता है। अगर आप भी घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखते हैं तो स्वाभाविक तौर पर हमेशा धन से जुड़ी परेशानियां आपके जीवन में आएंगी। इसलिए इस दिशा को आपको हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Surya-Shani Yuti: कुंभ के बाद अब मीन में सूर्य-शनि होंगे एक साथ, 29 मार्च से 4 राशियों के जीवन में बढ़ेंगे कष्ट

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी माता, कर्क और तुला समेत इन राशियों का करेंगी उद्धार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म