1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: उत्तर-पूर्व दिशा में फर्श के लिए चुने ये रंग, घर के लोग पहुंच जाएंगे तरक्की के शिखर पर

Vastu Tips: उत्तर-पूर्व दिशा में फर्श के लिए चुने ये रंग, घर के लोग पहुंच जाएंगे तरक्की के शिखर पर

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 08, 2023 11:05 am IST,  Updated : Apr 08, 2023 11:05 am IST

Vastu Tips: घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में फर्श के लिए इस रंग का मार्बल इस्तेमाल करना काफी फलदायी होता है। वास्तु के मुताबिक, परिवार के सदस्यों को खूब तरक्की मिलती है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में फर्श के कलर के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा की तरह ही ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भी फर्श के लिए सफेद रंग के मार्बल पत्थर का चुनाव करना बेहतर ऑप्शन है। 

वास्तु के अनुसार, घर या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग का पत्थर लगवाने से उस दिशा से संबंधित वास्तु लाभ तो मिलते ही हैं, साथ ही जीवन में किसी तरह के अवरोध भी नहीं आते हैं और घर के सदस्य लगातार तरक्की के शिखर पर पहुंचते जाते हैं। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इससे सबके हाथों की मजबूती बनी रहती है और आप बिना किसी मदद के भी अपने काम पूरे करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा आपको बता दूं कि उत्तर-पूर्व दिशा में सफेद रंग का पत्थर लगवाने से सबसे अधिक लाभ घर के छोटे बेटे को और उसके काम को मिलता है। 

 पश्चिम दिशा में लगवाएं ऐसा मार्बल

वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में फर्श के पत्थर के लिए सफेद रंग का चुनाव करना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में सफेद पत्थर का इस्तेमाल करने से आपको पश्चिम दिशा से संबंधी कई तरह के वास्तु लाभ देखने को मिलेंगे। इससे घर-परिवार में हर्ष तत्व बना रहता है, यानी घर के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। साथ ही शरीर में इससे मुंह संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shaniwar Upay: शनिवार को करें तेल और उड़द की दाल का ये अचूक उपाय, शनि की ढैय्या समेत इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 6 अद्भुत महासंयोग, इस दिन सोना खरीदने से सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Solar Eclipse 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कब है? सूतक काल लगेगा या नहीं, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म