1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Happy Married Life Tips: बढ़ती जा रही है कड़वाहट? फेंगशुई के ये 5 उपाय बदल देंगे रिश्ते की दिशा, पति-पत्नी के बीच बढ़ाएंगे प्यार

Happy Married Life Tips: बढ़ती जा रही है कड़वाहट? फेंगशुई के ये 5 उपाय बदल देंगे रिश्ते की दिशा, पति-पत्नी के बीच बढ़ाएंगे प्यार

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 30, 2025 06:09 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 06:09 pm IST

Happy Married Life Tips: वैवाहिक संबंधों में स्थिरता और प्रेम बढ़ाने के कई तरीके हैं। चीनी वास्तु में फेंगशुई में भी कुछ ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं, जो रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाता है। इन उपायों को अपनाने से दांपत्य जीवन में तनाव कम होता है और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है।

Happy Married Life Feng Shui Tips- India TV Hindi
शादीशुदा जीवन के लिए फेंगशुई के उपाय Image Source : FREEPIK

Happy Married Life Feng Shui Tips​: आगर आपके शादीशुदा जीवन में भी मिठास की जगह कड़वाहट बढ़ गई है, तो यह खबर आपके लिए है। वैसे तो दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने कई तरीके हैं, लेकिन फेंगशुई के उपाय आपकी समस्या का परमानेंट सॉल्यूशन बन सकते हैं। घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और रिश्तों में सामंजस्य लाने के लिए यह प्राचीन चीनी पद्धति काफी मददगार साबित होती है। अगर आप रिश्ते में प्रेम, विश्वास और समझ बढ़ाना चाहते हैं, तो फेंगशुई के कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं।

बेडरूम में गुलाबी और लाल रंग का महत्व

फेंगशुई में गुलाबी और लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। आपके रिश्ते में दूरी बढ़ रहा है, तो बेडरूम में हल्का गुलाबी या लाल रंग शामिल करें। ये रंग रोमांस को बढ़ाते हैं और दंपति के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करते हैं। चाहें तो लाल रंग के कैंडल स्टैंड, कुशन, परदे का उपयोग कर सकते हैं। 

बेडरूम की सही दिशा और सजावट

फेंगशुई के अनुसार, बेडरूम का दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना वैवाहिक जीवन के लिए सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक है, जो रिश्ते को मजबूत बनाती है। कमरे में फिजूल सामान न रखें , अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। शांत, साफ और सजीला कमरा रिश्ते में शांति और सकारात्मकता लाता है।

यिन-यांग का बैलेंस

फेंगशुई में यिन-यांग का सिद्धांत जीवन में संतुलन का प्रतीक है। बेडरूम में जोड़ी में चीजें रखने से यह संतुलन बना रहता है। जैसे दो मोमबत्तियां, दो पक्षियों की सजावट, दो दिल के आकार की वस्तुएं आदि। यह संकेत देता है कि रिश्ते में दोनों पार्टनर बराबर महत्वपूर्ण हैं। इससे जीवन में सामंजस्य और रोमांस दोनों बढ़ते हैं।

डॉल्फिन पेंटिंग रिश्तों में लाती है खुशहाली

डॉल्फिन को फेंगशुई में खुशहाली और आनंद का प्रतीक माना गया है। बेडरूम की पूर्व दिशा में खेलती या कूदती हुई डॉल्फिन की तस्वीर लगाने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। यह पेंटिंग दंपति के बीच पॉजिटिविटी बढ़ाती है।

बेडरूम में शीशे की गलत जगह से बचें

ऐसा शीशा जो बिस्तर पर सोते हुए व्यक्ति का प्रतिबिंब दिखाए, रिश्ते में तनाव और अविश्वास पैदा करता है। इससे दंपति के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। कमरे में शीशा है, तो उसे सही दिशा में लगाएं या रात में ढक दें। सही दिशा में लगा शीशा ऊर्जा को संतुलित रखता है और रिश्ते को सुरक्षित करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: क्या बिस्तर पर मंत्र जाप करना ठीक है? राम-नाम जप से लेकर गायत्री मंत्र तक, जानें फायदे-नुकसान और सही मंत्र-जप विधि

सिल्वर जूलरी पहनने से पहले जानें क्या कहता है ज्योतिष, इन राशियों के लिए धन हानि के संकेत, आ सकता है कोई भारी संकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म