1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Fengshui Tips: आज ही घर ले आएं फेंगशुई से जुड़ी ये खास वस्तुएं, सुख-समृद्धि का होगा लाभ

Fengshui Tips: आज ही घर ले आएं फेंगशुई से जुड़ी ये खास वस्तुएं, सुख-समृद्धि का होगा लाभ

 Published : Nov 06, 2022 12:23 pm IST,  Updated : Nov 06, 2022 12:23 pm IST

Fengshui Tips: फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग का मतलब वायु और शुई का अर्थ जल है। इन कुछ खास वस्तों को घर में रखने से आपको धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

Fengshui Tips- India TV Hindi
Fengshui Tips

Fengshui Tips: भारतीय वास्तु (Vastu Tips) शास्त्र की तरह फेंगशुई (Fengshui Tips) भी चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई में बताए गए कई उपायों की मदद से घर में सुख-समृद्धि आती है और वास्तु दोष दूर होते हैं। मान्यता है की फेंगशुई (Fengshui Things) से जुड़ी ये खास वस्तुएं घर या ऑफिस में सही दिशा में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंग (Feng) का मतलब वायु और शुई (Shui) का अर्थ जल है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

बैम्बू प्लांट या बांस का पौधा (Bamboo Plant)

फेंगशुई (Fengshui Tips) में बैम्बू प्लांट (Bamboo Plant) या बांस के पौधे को शुभ माना जाता है। बांस के पौधे से धन में वृद्धि होती है, इसलिए इसे विकास और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। घर के पूर्वी भाग में बांस का पौधा रखना सौभाग्य में वृद्धि लाता है। इसके आलावा बांस का पौधा ऑफिस (Office) में रखने से व्यापार में भी तरक्की मिलती है। बांस के पौधे को पानी के पात्र में लाल रिबन बांधकर रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार, घर में बांस का पेड़ रखने से निगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha)
फेंगशुई में के अनुसार लाफिंग बुद्धा (Laughing Buddha) को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस (Office) में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से व्यापार में वृद्धि होती है। रुपए-पैसे की वृद्धि बनी रहती है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना सुख और शांति बनाएं रखता है। लाफिंग बुद्धा को फेंगशुई (Fengshui) में बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस मूर्ति को ड्रॉइंगरूम में ठीक सामने रखने से सकारात्मक ऊर्जा घर में रहती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कछुआ (Turtles)
कछुए (Turtles) को फेंगशुई में सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर कछुए की मूर्ति को अपने ऑफिस की उत्तर दिशा में रखना तरक्की लाता है। इसके अलावा व्यापार में वृद्धि और सम्पन्नता के लिए कछुए की अंगूठी (Turtles Ring) पहनना लाभदायक होता है।

मछली या एक्वेरियम (Fish And Aquarium)
मछलियां गतिशील होती हैं, इस कारण फेंगशुई (Fengshui) में इन्हें सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में मछली या एक्वेरियम (Fish And Aquarium) को रखना घर की सकारात्मकता में वृद्धि लाता है। फिश एक्वेरियम (Fish Aquarium) तरक्की का प्रतीक है, घर में फिश एक्वेरियम रखने से सुख-समृद्धि आती है।

विंड चाइम (Wind Chime)
विंड चाइम (Wind Chime), हवा से ध्वनि उत्पन्न करने वाली घंटियां होती हैं। फेंगशुई में विंड चाइम को घर में पॉजिटिविटी के लिए लगाया जाता है। बेडरूम में 6 छड़ की विंड चाइम लगानी चाहिए, जबकि घर के मेन गेट पर 9 छड़ की विंड चाइम लगाना अच्छा होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Chanakya Niti: इन बातों को गुप्त रखने से मर्दों को मिलता है मान सम्मान, वहीं भूलकर भी ज़िक्र करने पर होने लगती है थू-थू

Dev Diwali 2022: वाराणसी में गंगा किनारे क्यों मनाई जाती है देव दीपावली, जानिए आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

Vastu Tips: घर की खिड़की के सामने न लगाएं डिश का एंटीना वरना कंगाल होते नहीं लगेगी देर

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म