1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. मां लक्ष्मी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आपकी ये 6 आदतें, अगर आज ही नहीं छोड़ा तो तुंरत हो जाओगे कंगाल

मां लक्ष्मी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आपकी ये 6 आदतें, अगर आज ही नहीं छोड़ा तो तुंरत हो जाओगे कंगाल

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jun 15, 2023 07:56 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 09:45 pm IST

Vastu Tips: कई बार अनजाने में लोगों से ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनकी वजह से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिसे करने से आपको बचना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Tips:   मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ से लेकर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं और वह यही चाहते हैं कि उनपर धन की देवी मां लक्ष्‍मी की कृपा हमेशा बनी रहे।  ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं वह घर धन-धान्य से भरे रहते है। उनकी कृपा से ही व्यक्ति रंक से राजा बन सकता है। वहीं अगर लक्ष्मी माता नाराज हो जाएं तो इंसान कंगाल तक हो सकता है। लेकिन कई बार अनजाने में लोगों से ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिनकी वजह से मां लक्ष्‍मी नाराज हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं उन आदतों/गलतियों के बारे में जिसे आपको करने से बचना चाहिए। 

1. आज ही बदल दें देर तक सोने की आदत

वास्तु के अनुसार, सुबह देर तक सोने वाले लोगों को मां लक्ष्‍मी बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। पुराणों में भी सुबह जल्‍दी उठने को काफी बेहतर और उत्तम बताया गया है।  इसलिए सूर्योदय के बाद देर तक सोने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और वैसे घरों में मां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करतीं। 

2. भोजन बीच में छोड़ने की आदत 

शास्त्रों में भोजन करते समय बीच में छोड़ कर उठने को अशुभ बताया गया है। कहा जाता है कि भोजन पूरी तरह से करके ही उठना चाहिए। वरना आपकी इस आदत से भी मां लक्ष्‍मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए  कभी भी भोजन करते समय बीच में न उठें इससे घर में बरकत भी रुक जाती है।

3. इस रंग के फूल न चढ़ाएं

कहा जाता है कि मां लक्ष्‍मी को लाल और कमल के फूल बहुत प्रिय हैं। इसलिए उन्‍हें यही फूल चढ़ाएं। वहीं मां लक्ष्‍मी को सफेद फूल चढ़ाने से बचें क्योंकि इससे वह नाराज हो सकती हैं। क्योंकि मां लक्ष्‍मी सुहागन हैं, इसलिए उन्हें सफेद रंग के फूल चढ़ाना वर्जित माना जाता है। 

4. नमक

अगर आप भी किसी को नमक हाथ में देते हैं तो ऐसा करने से बचें, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। आपकी इस आदत की वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें और जब भी आपसे कोई नमक मांगे तो उसे हाथ में देने की बजाय किसी बर्तन में रख कर ही दें। इसके अलावा शाम के समय भी किसी को नमक देने से बचें। ये भी अशुभ माना जाता है। 

5. रात के समय दूध या दही किसी को न दें

मान्यताओं के अनुसार रात के समय किसी को दूध या दही देने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। हालांकि शाम के समय आप इन्हें बाजार से खरीदकर घर ला सकते हैं। 

6. साफ-सफाई

मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद हैं। इसलिए साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। क्योंकि जहां पर गंदगी होती है वहां पर देवी लक्ष्मी कभी वास नहीं करती। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें - 

पूजा करते समय दीपक किस तरफ रखना चाहिए? जानिए घी या तेल कौनसा दीया जलाना होता है शुभ

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म