1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. पूजा करते समय दीपक किस तरफ रखना चाहिए? जानिए घी या तेल कौनसा दीया जलाना होता है शुभ

पूजा करते समय दीपक किस तरफ रखना चाहिए? जानिए घी या तेल कौनसा दीया जलाना होता है शुभ

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 12, 2023 02:57 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 02:57 pm IST

Diya Jalane Ke Niyam: हिंदू धर्म में बिना दीपक के हर पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके साथ ही दीपक को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इन बातों का रख कर पूजा करने से देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है।

पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान- India TV Hindi
पूजा करते समय इन बातों का रखें ध्यान Image Source : FILE IMAGE

Puja Niyam: हिंदू धर्म में कोई भी देवी-देवता की पूजा बिना दीपक के अधूरी मानी जाती है। मंदिर या पूजा स्थल पर दीपक जलाना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं भगवान के सामने जलने वाला दीपक हमारे मन के अंधकार को भी दूर करता है। साथ ही घर में सकरात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसके अलावा हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना आरती के पूरी नहीं होती है, इसलिए भी दीपक का अत्याधिक महत्व है। लेकिन अगर दीपक को जलाने को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। वरना आपको पूजा का पूर्ण फल नहीं पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि मंदिर में दीपक की सही दिशा कौनसी है और घी या तेल में कौनसा दीया जलाना शुभ होता है।

मंदिर में घी या तेल कौनसा दीपक/दीया जलाना चाहिए?

घी का दीपक जलाने के फायदे

आप घी या तेल दोनों में से कोई भी दीपक जला सकते हैं लेकिन घी का काफी शुद्ध माना जाता है। अगर गाय का घी मिल जाएं तो उसकी का दीपक जलाएं क्योंकि यह सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। हर दिन घी का दीपक जलाने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। कहते हैं कि घी का दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। घी का दीपक घर से पितृ दोष को भी दूर करता है। 

तेल का दीपक

हर किसी के घर में घी उपलब्ध नहीं होता है तो ऐसे में तेल का दीपक भी जलाया जा सकता है। तिल के तेल का दीपक जलाना फलदायी माना जाता है। तिल वाले तेल का दीपक सदैव देवी या देवता के बाएं रखना चाहिए। तेल के दीपक को मंदिर में जलाने से सभी मनोकामना की पूर्ति होती है। 

पूजा करते समय दीपक किस तरफ जलाएं?

मंदिर में न खंडित देवी-देवता की मूर्ति रखें और न ही दीया जलाएं। पूजा करते समय दीपक को भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने रखना चाहिए। वहीं अगर दीपक घी का है तो उसे अपने बाएं तरफ रखें और तेल वाले दीपक को दाई ओर रखें। मान्यताओं के मुताबिक, मंदिर में दीपक को पश्चिम की तरफ कभी भी नहीं रखना चाहिए, इससे आपके घर में पैसों से जुड़ी परेशानी आ सकती है। घर में हर शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं आपके घर में मां लक्ष्मी का वास रहेगा।

दीपक जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • तेल वाले दीपक में हमेशा लाल बाती रखें
  • घी के दीपक में रुई की बाती को शुभ माना गया है
  • खंडित दीपक कभी भी न जलाएं
  • प्रतिमा के पीछे या इधर-उधर दीपक नहीं रखें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

 

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा आषाढ़ मास का पहला प्रदोष व्रत, जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

गोत्र क्या है? मुख्य कुल कौन-कौन से हैं, यहां जानिए सबकुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म