1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: स्टडी रूम में पेंट करवाएं ये रंग, बुद्धि के देवता बरसाएंगे कृपा, चमक उठेगा बच्चे का भविष्य

Vastu Tips: स्टडी रूम में पेंट करवाएं ये रंग, बुद्धि के देवता बरसाएंगे कृपा, चमक उठेगा बच्चे का भविष्य

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 12, 2023 06:54 am IST,  Updated : Aug 12, 2023 06:54 am IST

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार स्टडी रूम के लिए सही रंग क्या होगा, जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे स्टडी रूम में सही रंग के चुनाव के बारे में। वास्तु के अनुसार बच्चों के रूम में सही रंग के चुनाव का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए, जितना कि- बाकी चीज़ों का, क्योंकि रंग से उस जगह का वातावरण तय होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बच्चों के स्टडी रूम में हल्का पीला, हल्का गुलाबी या हल्का हरा रंग करवाना बेहतर होता है। पीला रंग विद्या का रंग होता है और हरा रंग बुद्धि के देवता का रंग है। अतः स्टडी रूम के लिए इन रंगों का चुनाव करने से बच्चे की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है, उसका विवेक मजबूत होता है और स्मरण शक्ति अच्छी होती है।

किताबों को रखने के लिए सही दिशा क्या है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार स्टडी रूम में किताबों की अलमारी और पढ़ाई करते वक्त बच्चे के बैठने की सही दिशा भी जरूरी है। किताबों की अलमारी को रखने के लिए स्टडी रूम में पश्चिम दिशा का चुनाव करना चाहिए। अगर पश्चिम दिशा में ज्यादा स्पेस न हो तो पश्चिम से दक्षिण की तरफ वाली दिवार के पास रख सकते हैं। इसके अलावा पढ़ाई करते समय बच्चे का मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। अगर पूर्व दिशा में व्यवस्था न हो तो आप उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके भी पढ़ सकते हैं। इससे बच्चे को चीजें आसानी से समझ में आती हैं

स्टडी रूम में जरूर लगाएं अच्छी तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बच्चों के स्टडी रूम में भी कुछ अच्छी तस्वीरें जरूर लगानी चाहिए। स्टडी रूम में बच्चों की पढ़ाई से रिलेटिड चार्टस, पॉजिटिव थॉट्स, सफल लोगों की तस्वीरें, उगते हुए सूरज की तस्वीर, दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर, पेड़-पौधों या चहचहाते पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

आज पुरुषोत्तम एकादशी पर करें ये विशेष उपाय, विष्णु जी कभी नहीं होने देंगे आपकी झोली को खाली

Rahu Ke Upay: धन-दौलत, सुख-शांति सब छीन लेता है कमजोर राहु, मजबूत करने के लिए शनिवार को जरूर करें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म