1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में सीढ़ियों से जुड़ी इन वास्तु नियमों का रखें खास ध्यान, तभी हंसता खेलता रहेगा परिवार

Vastu Tips: घर में सीढ़ियों से जुड़ी इन वास्तु नियमों का रखें खास ध्यान, तभी हंसता खेलता रहेगा परिवार

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 24, 2023 06:54 am IST,  Updated : Jun 24, 2023 06:54 am IST

Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे कभी भी इन चीजों का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। इसके अलावा सीढ़ियां बनवाते समय उसकी दिशा का भी खास ख्याल रखना होता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सीढ़यों से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे सीढ़ियों के नीचे खाली जगह के बारे में। कई लोग घर बनवाते समय जगह बचाने के चक्कर में सीढ़ियों के नीचे पूजाघर, रसोई या बाथरुम बनवा देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ियों के नीचे कभी भी पूजाघर, रसोई या बाथरुम का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। सीधे शब्दों मे कहें तो सीढ़ियों के नीचे किसी भी ऐसी चीज का निर्माण नहीं करवाना चाहिए जो रोजमर्रा के कामों के लिए उपयोग में आती हो। अगर आप वहां कुछ बनवाना ही चाहते हैं तो एक स्टोर रूम बनवा सकते हैं, जिसमें आप एक्सट्रा सामान रख सकते हैं, जो कभी-कभी काम में आए। इसके अलावा कुछ लोग सीढ़ियों में जूते, चप्पल रखने के लिए रैक या अलमारी भी बनवा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है और आप ही के लिए नुकसानदायक है। 

सीढ़ियों में वास्तु सम्बन्धी समस्याओं के उपाय के बारे में

- घर बनवाते समय सीढ़ियां बनवाने के स्थान पर मिट्टी के कलश में बारिश का पानी भरकर और उसे मिट्टी के ढक्कन से ढककर जमीन के नीचे दबा दें। इससे सीढ़ियों संबंधी जो भी वास्तु समस्या होगा वह खत्म हो जाएगा।

- घर की छत पर एक मिट्टी के बर्तन में प्रतिदिन सतनाज तथा दूसरे बर्तन में जल भरकर पक्षियों के लिए रख दें. इससे आपकी सारी परेशानियां अपने आप खत्म हो जाएंगी। इस उपाय के अलावा कुछ बातें और हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। सीढ़ियों का प्रारंभ कभी भी त्रिकोणात्मक रूप में नहीं करना चाहिए और सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग लगवानी चाहिए। साथ ही सीढ़ियों की संख्या हमेशा विषम होनी चाहिए। 

- वास्तु शास्त्र के अनुसार आप आग्नेय कोण की दक्षिण दिशा में सीढ़ियां बनवा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि ये सीढ़ियां पूर्व दिशा की दीवार को स्पर्श न करें। इसके अलावा यदि आप अपने घर में घुमावदार सीढ़ियां बनवाना चाहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों का घुमाव घड़ी के घुमने की दिशा में ही होना चाहिए। इस तरह की सीढ़ियों के घुमाव के लिए पूर्व से दक्षिण दिशा, दक्षिण से पश्चिम दिशा, पश्चिम से उत्तर और उत्तर से पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन इन 8 उपायों को करने से हर संकट होंगे दूर, लौट आएंगे अच्छे दिन और बदल जाएगा भाग्य

Sawan 2023: सावन का पहला सोमवार का व्रत किस दिन रखा जाएगा, यहां पढ़ें सोमवारी की पूरी लिस्ट

देवशयनी एकादशी के दिन इन उपायों को करने से मिलेंगे जबरदस्त लाभ, दूर होगी हर समस्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म