1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Money Tips: इस पेड़ की पत्तियां हैं बड़े कमाल की, घर में रखते ही बन जाएंगे मालामाल, अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स

Vastu Money Tips: इस पेड़ की पत्तियां हैं बड़े कमाल की, घर में रखते ही बन जाएंगे मालामाल, अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 28, 2024 10:49 am IST,  Updated : Jan 28, 2024 11:12 am IST

हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा का विधान है। इसी के साथ कुछ की पत्तियों का प्रयोग अनेक धार्मिक अनुष्ठानों में भी होता है। आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की पत्तियों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताएंगे। जिसे अपनाने से आपके घर धन-धान्य की संपन्नता बनी रहेगी।

Vastu Money Tips- India TV Hindi
Vastu Money Tips Image Source : INDIA TV

Vastu Money Tips: हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधे बहुत ही वंदनीय होते हैं। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से बड़े से बड़ा कष्ट जीवन में मिट जाता है। कुछ पेड़-पौधे तो ऐसे हैं जिनकी पत्तियों का प्रयोग करने से ही शुभ फलों की प्राप्ति हो जाती है। वास्तु के अनुसार आज हम आपको जिस पेड़ की पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका सही ढंग से उपयोग करने पर आपको अपार धन-दौलत की प्राप्ति होगी और घर में धन-संपदा भी बनी रहेगी।

अशोक का वृक्ष हिंदू धर्म में बहुत ही पूज्यनीय है। इस पेड़ की पत्तियों का प्रयोग अक्सर धार्मिक अनुष्ठानों में होता है। अशोक वृक्ष जिसे अहिंसा वृक्ष भी कहते हैं, हिंदू धर्म में यह एक पवित्र पेड़ माना जाता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहते हैं और धन संपन्नता को बरकरार रखना चाहते हैं, तो जान लीजिए अशोक की पत्तियों का ये अचूक वास्तु उपाय।

धन-धान्य में वृद्धि के लिए अपनाएं ये 5 वास्तु टिप्स

  1. मान्यता है कि अशोक की पत्तियों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। शुक्रवार के दिन 11 अशोक की पत्तियों को एक लाल कपड़े में बांध कर अपने घर की तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  2. अशोक के पेड़ की जड़ धन प्राप्ति के लिहाज से बहुत उपयोगी मानी जाती है। इस पेड़ की जड़ को शुभ मुहूर्त में घर लेकर आ जाएं और इसकी जड़ को स्वच्छ पानी से धोने के बाद सुखाकर घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं रहेगी।
  3. अगर आपको व्यापार में वृद्धि चाहिए तो अशोक की पत्तियों की माला बनाकर उसे अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। ऐसा करने से आपको व्यापार में दिन रात वृद्धि होगी। इसी के साथ व्यापार में मोटा मुनाफा भी बनेगा।
  4. जिन छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगता है उनको अशोक की पत्तियों से देवी मां सरस्वती का पूजा करनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से उनके बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है और करियर में अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती है।
  5. वहीं अशोक के पेड़ पर नित्य चल चढ़ाने से मां भगवती की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार जो लोग नियमित रूप से अशोक के पेड़ पर जल चढ़ाते हैं। उनको मानसिक रोग, गृह कलह, कर्ज आदि समस्याओं से शीघ्र मुक्ति मिलती है। इसी के साथ ही अशोक के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Griha Pravesh 2024 Muhurat: फरवरी में गृह प्रवेश के लिए मिलेंगे बस इतने ही दिन, यहां जानिए शुभ तिथि और मुहूर्त

Margi 2024: आज हर्शल ग्रह मेष राशि में होंगे मार्गी, इन राशियों का चमकेगा भाग्य, तिजोरी में धन का लगेगा अंबार!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म