1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: जान लीजिए घर की खिड़की से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में, वरना भंग हो जाएगी परिवार की शांति

Vastu Tips: जान लीजिए घर की खिड़की से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में, वरना भंग हो जाएगी परिवार की शांति

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 04, 2023 07:10 am IST,  Updated : Nov 04, 2023 07:10 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि खिड़कियां किस तरफ खुलनी और बंद होनी चाहिए। वास्तु में खिड़कियों के खुलने और बंद होने के तरीके के बारे में भी बताया गया है।

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips Image Source : FILE IMAGE

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे खिड़की खुलने के तरीके के बारे में। आप सोचेंगे कि खिड़की के खुलने के तरीके से क्या होता है ? जैसे होगी वैसे ही तो खुलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की खुलने व बंद होने का तरीका भी घर की सुख-शांति बनाएं रखने में बेहद अहमियत रखता है। खिड़कियां हमेशा इस तरह से बनवानी चाहिए कि ये घर के अंदर की तरफ ही खुले न कि बाहर की तरफ । इसके साथ ही खिड़कियां खोलते व बंद करते समय खिड़कियों का आवाज करना भी अच्छा नहीं माना जाता । इसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है और इसके कारण परिवार के सदस्यों का ध्यान भंग होता है, इसलिए अगर खिड़कियों में इस तरह की कोई भी समस्या है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़की के सामने कभी भी किसी प्रकार की डिश या एंटीना नहीं लगा होना चाहिए। घर की खिड़की के सामने डिश या एंटीना लगे होने से इसका नकारात्मक और सीधा असर आपके बच्चे पर पड़ता है, जिसके चलते उसकी पढ़ाई व स्वास्थ्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है इसलिए घर की खिड़की के सामने इस तरह की चीजों को लगाने से अवॉयड करना चाहिए।

इसके अलावा घर की खिड़कियां हो या दरवाजे, कभी भी टूटे-फूटे नहीं होने चाहिए अन्यथा घर के सदस्यों के जीवन मेंआर्थिक संकट बने रहते हैं और सब परेशान रहते हैं अगर घर में ऐसी कोई टूटी-फूटी या बिगड़ी हुई खिड़की या दरवाजा नहीं होना चाहिए। अगर है भी तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Ahoi Ashtami 2023: अहोई अष्टमी के दिन इनमें से कोई भी एक काम करना है बहुत जरूरी

Shani Margi 2023: आज शनि देव हो रहे हैं मार्गी, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ इन्हें मिलेगी निराशा, जानें अपनी राशि का हल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म