1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: घर में इस जगह तुलसी का पौधा रखने से खुशहाल गृहस्थी में लग जाती है आग, इंसान हो जाता है कंगाल

Vastu Shastra: घर में इस जगह तुलसी का पौधा रखने से खुशहाल गृहस्थी में लग जाती है आग, इंसान हो जाता है कंगाल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 29, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 10:44 pm IST

Vastu Shastra: घर में तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ माना गया है। लेकिन अगर इसे सही दिशा में नहीं रखा गया, तो व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : INDIA TV

Highlights

  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है।
  • तुलसी का पौधा गलत दिशा में रख दिया जाए तो इससे घर में अशुभ प्रभाव पड़ता है
  • वास्तु के मुताबिक तुलसी के पौधे के लिए पूर्व की दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है।

Vastu Shastra: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। यह पौधा हर घर में पाया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार, तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है और इसकी पूजा करना बहुत शुभ होता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सुख-समृद्धि के साथ धन-सम्पदा भी बढ़ती है। लेकिन अगर यही तुलसी का पौधा गलत दिशा में रख दिया जाए तो इससे घर में अशुभ प्रभाव पड़ता है और पति पत्नी के रिश्ते की डोर टूटने लगती है। इतना ही नहीं, तुलसी के पौधे को गलत दिशा में रखने से इंसान की आर्थिक स्थिति पर भी बेहद बुरा प्रभाव पड़ता है। चलिए आपको बताते हैं कि तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए।

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु के मुताबिक तुलसी के पौधे के लिए पूर्व की दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। अगर घर में पूर्व की ओर जगह की समस्या है तो फिर आप इसे उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर का माहौल काफी सकारात्मक बना रहता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है। आप नौकरी में तरक्की करते हैं और अपने बिजनेस में आर्थिक रूप से काफी आगे जाते हैं। 

Tulsi Plant
Image Source : FREEPIKTulsi Plant

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर बन रहे हैं शुभ संयोग, जानिए गणपति स्थापना की पूजा और विधि

इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा

दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है इसलिए तुलसी का पौधा कभी भी घर की दक्षिण दिशा की तरफ नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यही नहीं इस दिशा में पौधे लगाने से पति पत्नी के बीच कलह और आपसी मटबेहड़ बहुत ज़्यादा होते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के बगल में केले का पौधा लगाना शुभ होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

Vastu Shastra: घर में इन कलर को कराने से छंट जाते हैं संकट के बादल, खुल जाएंगे भाग्य के दरवाजे

Vastu Shastra: इस दिशा में आईना लगाने से चमकेगी आपके भाग्य की रेखा, छप्पर फाड़ कर होगी धन वर्षा

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज पर इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी होंगी खुश, दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म