1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Shastra: मेहनत करने पर भी नहीं मिलता फल, रहता है जेब खाली? ऐसे दूर करें वास्तुदोष

Vastu Shastra: मेहनत करने पर भी नहीं मिलता फल, रहता है जेब खाली? ऐसे दूर करें वास्तुदोष

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Aug 11, 2022 10:25 am IST,  Updated : Aug 11, 2022 10:25 am IST

Vastu Tips: कई बार बहुत मेहनत करने पर भी पैसे नहीं टिकते, ऐसा किसी वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। जानिए इन दोष को दूर करने के उपाय...

Vastu Shastra- India TV Hindi
Vastu Shastra Image Source : FREEPIC

Highlights

  • जानिए वास्तुदोष दूर करने के उपाय
  • इन दो दिशाओं के बारे में जानकारी जरूरी

Vastu Shastra: सभी चाहते हैं कि हमारे घर में हमेशा धन, संपत्ति और खुशियां बढ़ती रहें। लेकिन कई बार पूरी मेहनत करके भी उसका फल नहीं मिलता। जेब, घर की तिजोरी और बैंक अकाउंट खाली बने रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह सब वास्तु दोष के कारण भी होता है। वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए कि अपने घर के वास्तु दोष कैसे दूर करें जिससे मां लक्ष्मी की कृपा निरंतर बनी रहे। 

उत्तर-पूर्व दिशा में रखें उजाला 

आज हम बात करेंगे कुछ उपायों के बारे में, जिन्हें करके आप जीवन में आ रही छोटी-मोटी परेशानियों से बच सकते हैं। कई बार बहुत मेहनत करने पर भी पैसे नहीं टिकते, ऐसा किसी वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिशा धन आगमन की दिशा होती है और अगर इस दिशा में भारी सामान रखा हो या इस जगह पर बहुत गंदगी रहती हो, तो आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में धन आगमन की गति धीमी हो जाती है। ऐसे ही उत्तर-पूर्व दिशा में अगर हर समय अंधेरा रहता हो तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ सकता है। इसलिए इस दिशा में हमेशा उजाला होना चाहिए। 

Pitru Paksha 2022: इन तारीखों पर होगा पुरखों के लिए पिंड दान, जानिए कब शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष

दक्षिण दिशा में ना रखें तिजोरी 

ऐसे ही दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में दरवाजा या तिजोरी रखना पैसों और आयु की हानि कराने वाला होता है। इसलिए अपनी लंबी आयु और संपन्नता के लिए इस दिशा में भी अलमारी या तिजोरी ना रखें। 

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

Vastu Shastra: इंटरव्यू देने जाएं तो इन बातों का रखें ख्याल, कभी नहीं होंगे असफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म