Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजें यदि सही दिशा और सही जगह पर रखी हों तो घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष नहीं लगता है। जिस घर का वास्तु सही होता है वहां हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। आज के समय में हर कोई अपने घर का वास्तु ठीक रखना चाहता है। लेकिन समय की भाग दौड़ में कोई इतना ध्यान नहीं दे पाता।
पुराने समय में तो घर का निर्माण वास्तु शास्त्र की आठ दिशाओं को देख कर किया जाता था। फिर भी वास्तु के कुछ ऐसे छोटे उपाय हैं जिसे अपना कर हम घर के बिगड़े वास्तु दोष को ठीक कर उसका लाभ उठा सकते हैं। आइये आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि पिरामिड रखने से घर का वास्तु दोष कैसे ठीक किया जा सकता है और उसे किस दिशा में रखना लाभकारी होगा।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पिरामिड रखना अच्छा माना जाता है। घर में पिरामिड रखने से घर के सदस्यों की आय में वृद्धि होती है और खुशहाली बनी रहती है। घर के जिस हिस्से में घर के सदस्य सबसे ज्यादा अपना समय बिताते हैं, उसी जगह पर पिरामिड रखें। पिरामिड अपने अंदर ढेर सारी ऊर्जा को समाये हुए रहता है। इसलिए अगर कोई थका हुआ आदमी कुछ समय के लिए पिरामिड के पास या पिरामिड की आकृति वाली किसी जगह जैसे कि मंदिर आदि में बैठे तो उसकी थकान दूर हो जाती है और पिरामिड से उत्पन्न कम्पन मन और शरीर को एक नई शक्ति प्रदान कर एकाग्रता में वृद्धि करता है।
घर में चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप इतना महंगा पिरामिड न खरीद सकें तो लकड़ी का बना पिरामिड भी रख सकते हैं, लेकिन लोहे, एल्यूमिनियम या प्लास्टिक का पिरामिड कभी भी नहीं रखना चाहिए। पिरामिड की तस्वीर भी न लगाएं। क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Ahoi Ashtami 2023 Niyam: अहोई अष्टमी व्रत में इन बातों की न करें अनदेखी, वरना संतान के जीवन पर छा जाएगा संकट
Venus Transit: शुक्र की बदली चाल, कन्या राशि में करेंगे गोचर, जानें किस राशि पर क्या होगा असर
संपादक की पसंद