1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. अशोक के पत्ते का ये उपाय पति-पत्नी के रिश्ते को बनाता है मजबूत, नहीं आएगी प्यार में कमी

अशोक के पत्ते का ये उपाय पति-पत्नी के रिश्ते को बनाता है मजबूत, नहीं आएगी प्यार में कमी

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jan 18, 2023 11:24 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 11:24 am IST

वास्तु के अनुसार, यदि पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन होता है तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय लाभदायक होता है।

Ashoka ki Patti ke Upay- India TV Hindi
Ashoka ki Patti ke Upay Image Source : FREEPIK/ INST- VANSSH____

वास्तु शास्त्र में वैवाहिक जीवन को लेकर कई नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो वास्तु दोष से बचा जा सकता है। इन्हीं में से एक अशोक के पेड़ की पत्तियों के बारे में भी बताया गया है। वास्तु कहता है कि अगर पति-पत्नी के बीच तनाव होता है या दोनों में अनबन रहती है तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय लाभदायक है। यूं तो कहीं भी आपको अशोक के पेड़ आसानी से मिल जाएंगे। अधिकतर लोग इसे एक शो प्लांट की तरह भी अपने घरों में लगाते हैं। वास्तु के अनुसार, इस पेड़ को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है।  साथ ही घर में खुशहाल आती है। वहीं, वास्तु की मानें तो इस पेड़ के पत्तों के उपाय से पति-पत्नी के बीच अनबन दूर हो जाती है और उनके बीच प्यार बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं अशोक के पेड़ की पत्तियों का सरल उपाय। 

  1. यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ तनाव भरी जिंदगी गुजार रहे हैं या फिर पति-पत्नी के बीच अनबन होता है तो इसे दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय लाभदायक होता है। इसके लिए आप अशोक के पेड़ के 7 पत्ते लेकर घर में भगवान के सामने रख दें। फिर पत्ते सूखने पर इन्हें हटाकर नए 7 पत्ते रख दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दाम्पत्य संबंधों में चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। 
  2.  वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सामने अशोक का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। साथ ही घर में शांति और खुशहाली आती है। 
  3. ऐसी मान्यता है कि देवी-देवताओं को अशोक की पत्तियां चढ़ाने से मनचाहा फल मिलता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान जल्दी खुश होते हैं। 
  4. अगर आप न चाहते हुए भी आए दिन झगड़ा और मन-मुटाव की समस्या से गुजर रहे हैं या फिर वैवाहिक जीवन अड़चनें आ रही है तो अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी मिलाकर नहाएं। फिर नहाने के बाद अशोक के पत्तों को पीपल के पेड़ के पास रख दें। लगातार 42 दिनों  तक ऐसा करें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशी लौट आएगी। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

वास्तु टिप्स: अगर घर का मेन गेट उत्तर दिशा में है तो जरूर करें ये काम, नहीं आएगी नेगेटिविटी

घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म