1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: तुलसी सहित इन लकी पौधों को भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं, वरना आर्थिक तंगी कर देगी जीना हराम

Vastu Tips: तुलसी सहित इन लकी पौधों को भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं, वरना आर्थिक तंगी कर देगी जीना हराम

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 01, 2022 11:45 pm IST,  Updated : Nov 01, 2022 11:46 pm IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में तुलसी सहित ये पौधे हैं तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा हर हाल में बरसेगी। लेकिन गर इन पौधों को अपने गलत दिशा में रखा है तो आपको कंगाल होने से कोई नहीं बचा पायेगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: घर में पौधे लगाने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ में इनसे जीवन में तरक्की भी होती है। हालांकि इसका फायदा तभी होता है, जब उसको सही तरीके से लगाया जाए तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे पवित्र पौधे के बारे में जिनको घर में सही तरीके से लगाने से आपकी खराब आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी। इन पौधों को सही तरीके से लगाने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी और आपके सारे कर्ज उतर जाएंगे।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। इसका पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि और पैसों की बरसात होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इस दिशा में पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति खराब होती है। इस लिए तुलसी को हमेशा पूरब, उत्तर या पूर्व-उत्तर में लगाना चाहिए।

शमी का पौधा

शास्त्रों के मुताबिक शमी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। ​इसका पौधा भगवान शिव का प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। दरअसल इस दिशा में शमी का पौधा लगाने से आर्थिक समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। इस पौधे को पूरब या ईशान कोण में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगा शमी का पौधा वास्तु दोष दूर करता है।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर और दफ्तर में लगाना शुभ है। इसका पौधा घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसे आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व की दिशा) में लगाना शुभ होता है।

केला

मान्यता है कि केले का पौधा भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है। हिंदू धर्म में केले का बहुत महत्‍व है, केले का उपयोग पूजा में किया जाता है।  वास्तु शास्त्र के मुताबिक इसे घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इसे ईशान कोण में लगाना सबसे अधिक उपयुक्त है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें: 

November Festival List 2022: देव दीपावली से लेकर तुलसी विवाह तक, इस महीने आएंगे कई बड़े तीज-त्योहार, देखें लिस्ट

 Tulsi Vivah Upay: शादीशुदा जीवन में चल रहा है तनाव? तुलसी विवाह पर ये उपाय करने से वैवाहिक जीवन में घुल जाएगी प्यार की मिठास!

Chanakya Niti: इन वजहों से करोड़पति हो जाते हैं कंगाल, महल से झोपड़ी पहुंचने में नहीं लगती देर, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म