1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर में बेसमेंट बनवाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलतियां, जानें क्या कहता है वास्तु

वास्तु टिप्स: घर में बेसमेंट बनवाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलतियां, जानें क्या कहता है वास्तु

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Dec 20, 2022 06:44 am IST,  Updated : Dec 20, 2022 06:52 am IST

वास्तु टिप्स: घर के पूरे हिस्से में बेसमेंट बनवाने से अच्छा है कि आप घर के सिर्फ एक हिस्से में ही बेसमेंट का निर्माण करवाएं। बेसमेंट का निर्माण भूमि की पूर्व या उत्तर दिशा में करना शुभ होता है और उसके दरवाजा का मुख भी इस तरह करवाएं कि वह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ ही खुले।

वास्तु शास्त्र- India TV Hindi
वास्तु शास्त्र Image Source : FREEPIK

Vastu Shastra: आज के समय में शहरी क्षेत्रों में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि  मकान, दुकान, फ्लैट्स आदि बनवाते समय बेसमेंट भी बनवाया जाने लगा है। लोग इसे बनवाना काफी पसंद भी करते हैं। इस जगह को वह अलग तरीके से डिजाइन भी करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसमेंट किस दिशा में और किस प्रकार बनवाना चाहिए?  बता दें कि बेसमेंट के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ महत्वपूर्ण नियम दिए गए हैं। 

ऐसे में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में बेसमेंट के बारे में। आजकल जगह की कमी के चलते अधिकतर लोग अपने घरों में बेसमेंट का निर्माण करवाने लगे हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार घर में बेसमेंट का निर्माण करवाना अच्छा नहीं होता। घर में बेसमेंट बनवाने से नकारात्मक असर पड़ता है। क्योंकि बेसमेंट भूमि के नीचे होता है, जिसके कारण यहां सूरज की रोशनी और ताजी हवा नहीं आ पाती और सकारात्मकता की कमी बनी रहती है।  फिर भी यदि आपके लिए घर में बेसमेंट बनवाना बहुत जरूरी है तो कुछ बातों पर ध्यान दें।

घर के पूरे हिस्से में बेसमेंट बनवाने से अच्छा है कि आप घर के सिर्फ एक हिस्से में ही बेसमेंट का निर्माण करवाएं। बेसमेंट का निर्माण भूमि की पूर्व या उत्तर दिशा में करना शुभ होता है और उसके दरवाजा का मुख भी इस तरह करवाएं कि वह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ ही खुले। इसके अलावा बेसमेंट बनवाते समय और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसके बारे में हम आपको कल बतायेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म