1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: होटल या रेस्टोरेंट बनवाने से पहले ये बातें जरूर जान लें, होगा बड़ा फायदा, कमाएंगे लाखों

वास्तु टिप्स: होटल या रेस्टोरेंट बनवाने से पहले ये बातें जरूर जान लें, होगा बड़ा फायदा, कमाएंगे लाखों

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Dec 26, 2022 06:48 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 10:35 am IST

वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल निर्माण के लिए आयताकार या फिर वर्ग के आकार की भूमि का चुनाव करना सबसे अच्छा रहता है। होटल का निर्माण इस तरह से किया जाना चाहिए कि इसकी ऊंचाई उत्तर-पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ थोड़ी अधिक होनी चाहिए।

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए होटल या रेस्टोरेंट के बारे में। आज के टाइम में बड़े-बड़े शहरों में सड़कों के किनारे बेशुमार होटलों की लाइन लगी पड़ी है। कहीं तीन सितारा है तो कहीं पांच सितारा. यहां तक कि छोटे शहर और गांव भी अब इनकी भीड़ से अछूते नहीं है। लेकिन इनका निर्माण करते वक्त वास्तु के अनुसार कुछ बातों का ध्यान रखना बेदह जरूरी है, नहीं तो आपकी पूरी मेहनत पर पानी भी फिर सकता है, आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए सबसे पहले हम आपको होटल के लिए सही आकार में भूमि के चुनाव के बारे में बता रहे हैं। किसी भी निर्माण के लिए सबसे पहले भूमि का ही चुनाव किया जाता है। 

इस दिशा में करवाएं होटल का निर्माण 

वास्तु शास्त्र के अनुसार होटल निर्माण के लिए आयताकार या फिर वर्ग के आकार की भूमि का चुनाव करना सबसे अच्छा रहता है। होटल का निर्माण इस तरह से किया जाना चाहिए कि इसकी ऊंचाई उत्तर-पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ थोड़ी अधिक होनी चाहिए।

प्रवेश द्वार हो ऐसा
वास्तु के अनुसार, रेस्टोरेंट या होटल का प्रवेश द्वार पश्चिम दिशा में होना चाहिए। इसके साथ ही प्रवेश द्वार हमेशा साफ-सुथरा और आकर्षक रखना क्‍योंकि चाहे अतिथि हो या सफलता, सब कुछ मुख्य द्वार के जरिए ही ही आता है। आप चाहें तो प्रवेश द्वार पर फूलों के गुलदस्‍ते रख सकते हैं। ये सकारात्‍मक ऊर्जा को आ‍कर्षित करते हैं।

इस दिशा में रखें कैश काउंटर
वास्तु कहता है कि रिसेप्‍शन या कैश काउंटर पश्चिम दिशा में होना चाहिए। साथ ही उस पर बैठनेवाले व्‍यक्ति की दिशा ऐसी होनी चाहिए कि उसका मुख वायव्‍य कोण की ओर हो।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

जिसने भी इस एक चीज़ से किया समझौता, वो जीवन में कभी सिर उठाकर नहीं चल पाएगा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में करें कटहल के पेड़ से जुड़ा ये उपाय, बिजनेस सहित नौकरी में मिलेगी अपार सफलता

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे लोगों की किस्मत सूर्य के भांति चमकती है, इन क्षेत्रों में मिलती हैं इन्हें अपार सफलता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म