1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में इस मछली को रखने से बदल जाएगी किस्मत, चमक जाएगा भाग्य, बस आपको करना होगा ये 1 काम

Vastu Tips: घर में इस मछली को रखने से बदल जाएगी किस्मत, चमक जाएगा भाग्य, बस आपको करना होगा ये 1 काम

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jun 08, 2023 10:47 am IST,  Updated : Jun 08, 2023 10:51 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुनहरी मछली रखनी चाहिए। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती है।

VASTU TIPS- India TV Hindi
VASTU TIPS Image Source : PEXELS

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करके आप धनवान बन सकते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश ने हमें बताया कि कैसे आप गोल्डन फिश घर में रखकर धनवान बन सकते हैं। कहते हैं मछलियों का होना घर में धन और सुख-समृद्धि लेकर आता है। मछलियों की उछलकूद से मन को शांति मिलती है और उनके घर में होने से नेगेटिविटी खत्म होती है।

वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए घर में सुनहरी मछली रखने के बारे में। मछलियों की उछलकूद से मन को शांति मिलती है और अपने साथ सारी नकारात्मकता लेकर जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुनहरी मछली रखनी चाहिए। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती है। सुनहरी मछली, यानि गोल्डफिश को सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाली माना जाता है।  सोने के जैसी प्रतीत होने वाली यह मछली आपके जीवन में भी सोने-सी चमक बिखेर देगी।

कैसे और कहां रखें गोल्डन फिश?

आप किसी छोटे-से एक्वेरियम में अपने घर के ड्राइंगरूम की पूर्व या उत्तर दिशा में सुनहरी मछली को रख सकते हैं। इसके अलावा एरोवाना मछली को भी बहुत अच्छा व शुभ माना जाता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mangalwar Upay: जीवन में आ रही हर समस्या को दूर करेंगे हनुमान जी, बस मंगलवार को करना होगा ये उपाय

एक पिरामिड आपके घर में ला सकती है खुशहाली और संपन्नता, बस जान लीजिए इसे रखने की सही दिशा

 Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये 1 चीज, खत्म होगी पैसों की किल्लत और बदल जाएगी आपकी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म