1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: धनतेरस पर खरीदी गई चीजों को राशि के अनुसार रखें सही दिशा में, मिलेगा शुभ फल

Vastu Tips: धनतेरस पर खरीदी गई चीजों को राशि के अनुसार रखें सही दिशा में, मिलेगा शुभ फल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 23, 2022 08:59 am IST,  Updated : Oct 23, 2022 09:00 am IST

Vastu Tips: आज धनतेरस के मौके पर देशभर में लोग जमकर खरीरददारी करेंगे। मान्यता है कि इस दिन नई चीजें खरीदने से घर में सुख शांति, संपन्नता बनी रहती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए इन धनतेरस पर खरीदी गई चीजों को किस दिशा में रखें।

Vastu Tips, dhanteras 2022- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FILE IMAGE

Highlights

  • धनतेरस के मौके पर खरीरदादी करने से घर में समृद्धि बनी रहती है
  • आज के दिन सोना, चांदी, स्टिल के बर्तन और अन्य चीजों की खरीददारी की जाती है
  • खरीदी गई चीजों को सही दिशा में रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है

Dhanteras 2022 Vastu Tips: इस साल धनतेरस का पर्व दो दिन यानी 22 और 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन भगवान कुबरे, देवता धन्वंतरि, गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आज के दिन सोना, चांदी, स्टिल के बर्तन और अन्य चीजों की खरीददारी की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर खरीरदादी करने से घर में समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, धनतेरस पर खरीदी गई चीजों को सही दिशा में रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं अगर इन चीजों को राशि के अनुसार सही दिशा में रखते हैं तो उसकी शुभता और बढ़ जाएगी। तो आइए आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजों को किस दिशा में रखें।

ये भी पढ़ें: Narak Chaturdashi 2022: नरक चतुर्दशी के दिन करने चाहिए ये जरूरी काम, वरना घर में होगा अलक्ष्मी का वास, छा जाएगी दरिद्रता

राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदी गई चीजों को सही दिशा में रखें-

1. मेष राशि- आज खरीदी गई वस्तु को घर के उत्तर-पश्चिम के पश्चिमी हिस्से में रखें।

2. वृष राशि-  धनतेरस पर खरीदी गई वस्तु को घर के उत्तर-पश्चिम के उत्तरी हिस्से में रखना आपके लिये अच्छा होगा।

3. मिथुन राशि- खरीदी गई वस्तु को घर के उत्तरी हिस्से में रखें।

4. कर्क राशि- खरीदी गई वस्तु घर के उत्तर-पूर्व कोने के उत्तरी साइड में रखनी होगी।

5. सिंह राशि- इस राशि वालों के लिए आज खरीदी गई वस्तु को घर के उत्तर-पूर्व कोने के पूर्वी साइड में

रखना बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें: Dhanteras 2022: धनतेरस क्यों मनाया जाता है? यहां जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा और पूजा विधि

6. कन्या राशि- धनतेरस के शुभ मौके पर खरीदी गई चीजों को घर के पूर्व दिशा में रखें।

7. तुला राशि- आज खरीदी हुई वस्तु को घर के दक्षिण-पूर्व कोने के पूर्वी हिस्से में रखनी चाहिए।

8.  वृश्चिक राशि- आज खरीदी गयी वस्तु को घर के दक्षिण-पूर्व कोने के दक्षिणी साइड में रखें।

9. धनु राशि- इस राशि को लोगों को आज खरीदी गई चीजों को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना होगा। 

10. मकर राशि- धनतेरस पर खरीदी गई वस्तु को घर के दक्षिण-पश्चिम के दक्षिण दिशा में रखें।

11. कुंभ राशि- आज खरीदी गई वस्तु को घर के दक्षिण-पश्चिम के पश्चिमी तरफ रखें।

12. मीन राशि- धनतेरस के शुभ दिन खरीदी गई चीजों को घर की पश्चिम दिशा में रखने से अच्छे लाभ
मिलेंगे। 

ये भी पढ़ें:Dhanteras 2022: धनतेरस के दिन जरूर करें कुबेर देव की आरती, नहीं होगी धन-धान्य की कमी

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म