1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: मेहनत करने के बाद भी हाथ में नहीं टिकता पैसा? तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

Vastu Tips: मेहनत करने के बाद भी हाथ में नहीं टिकता पैसा? तो करें ये उपाय, दूर हो जाएगी आर्थिक तंगी

 Published : Aug 16, 2022 07:20 am IST,  Updated : Aug 16, 2022 01:06 pm IST

Vastu Tips:जानिए उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से खूब मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि मेहनत करने के बावजूद भी कुछ लोगों के हाथ में पैसा जरा भी नहीं टिकता है। कई बार तो लोग खूब पैसा कमाते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से उनकी जेब में पैसा नहीं टिकता है। कड़ी मेहनत और सोच-समझकर पैसा खर्च करने के भी ऐसे लोगों को पैसे की तंगी का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष की मानें तो इसके पीछे किसी तरह का दोष हो सकता है। ऐसे में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से खूब मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है, या पैसे होते भी हैं, तो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते।

मकड़ी के जाल

सबसे पहले तो अगर घर या दुकान में हमेशा मकड़ी के जाल लगे रहते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें और आगे से साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। साथ ही अगर घर

या दुकान की दिवारों पर निशान पड़ गए हैं या उसकी पपड़ी उतरने लगी है तो उसे जल्दी ठीक करवा लें। यह दिखने में तो बुरा लगता ही है, पर यह परेशानियों को भी बुलावा देने वाला है।

तुरंत हटाएं सूखी पत्तियां

घर-दुकान में लगे पौधों पर अगर सूखी पत्तियां नजर आए तो उन्हें तुरंत ही कांट दें। 

अशुभ माना जाता है चमगादड़

घर या दुकान में या आस-पास ही चमगादड़ का डेरा हो तो यह बहुत ही अशुभ होता है। यह गरीबी और बीमारी, दोनों का कारण बनता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचार लेखक के हैं। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें -

Chanakya Niti: ये तीन लोग हैं सांप से भी ज्यादा खतरनाक, ज़हर उगले बिना डस देते हैं 

Krishna Janmashtami 2022: कृष्ण जी के मुकुट पर क्यों लगाया जाता है मोर पंख, बहुत दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

Chanakya Niti: आपका कोई करे अपमान तो इन तरीकों से दें मुँहतोड़ जवाब, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म