1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश में 50 ओवर के मैच में लगे 48 चौके और 70 छक्के, बने 818 रन

बांग्लादेश में 50 ओवर के मैच में लगे 48 चौके और 70 छक्के, बने 818 रन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 28, 2020 03:23 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 03:23 pm IST

नार्थ बंगाल क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 46 रन से जीता। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 432 रन बनाये। जवाब में टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी सात विकेट पर 386 रन ही बना सकी।  

Bangladesh Cricket, Bangladesh Match, Cricket Unique record - India TV Hindi
48 fours and 70 sixes in a 50-over match in Bangladesh, scored 818 runs Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट में मैदान कई बार ऐसी चीजें देखने को मिलती है जिसके बारे में कोई फैन कल्पना भी नहीं कर सकता। ऐसा ही कुछ हाल ही में बांग्लादेश के एक द्वितीय श्रेणी मैच में हुआ। 50 ओवर के इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल  48 छक्के और 70 चौके लगाये जबकि इस मैच में कुल 818 रन बने। 

नार्थ बंगाल क्रिकेट अकादमी ने यह मैच 46 रन से जीता। उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 432 रन बनाये। जवाब में टैलेंट हंट क्रिकेट अकादमी सात विकेट पर 386 रन ही बना सकी।

नार्थ बंगाल के खिलाड़ियों ने 27 और विरोधी टीम ने 21 छक्के लगाये । बांग्लादेश के घरेलू मैचों में कई बार अप्रत्याशित नतीजे निकलते हैं। यही वजह है कि यहां मैच फिक्सिंग के आरोप आम हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल