1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 24वीं जीत से न्यूजीलैंड का ODI सीरीज में किया क्लीन स्वीप

महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 24वीं जीत से न्यूजीलैंड का ODI सीरीज में किया क्लीन स्वीप

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 10, 2021 06:06 pm IST,  Updated : Apr 10, 2021 06:06 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम वनडे मैच में शनिवार को न्यूजीलैंड को 21 से हराकर इस प्रारूप में लगातार 24वीं जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

महिला क्रिकेट :...- India TV Hindi
महिला क्रिकेट : ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 24वीं जीत से न्यूजीलैंड का ODI सीरीज में किया क्लीन स्वीप Image Source : @AUSWOMENCRICKET

माउंट मोनगानुई (न्यूजीलैंड)। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने बारिश से प्रभावित तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां न्यूजीलैंड को 21 से हराकर इस प्रारूप में लगातार 24वीं जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। बारिश के कारण यह मैच 25-25 ओवरों का कर दिया गया।

IPL 2021 Expert's Corner : हर्षल की गेंदबाजी से गदगद हुए आरपी सिंह, बताया मुंबई के खिलाफ उनकी सफलता का राज

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर सात विकेट पर 149 रन बनाये। उसकी तरफ से एलिसा हीली ने 46 और बेथ मूनी ने 28 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से लीग कास्पेरेक ने तीन और ली ताहुहु ने दो विकेट लिये। न्यूजीलैंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 128 रन ही बना पायी। उसने लगातार विकेट गंवाये। उसकी तरफ से सर्वाधिक स्कोर नौवें नंबर की बल्लेबाज तुहुहु (21) ने बनाया।

CSK vs DC Dream11 Prediction : फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी में ऐसी ड्रीम11 चुनकर हो सकते हैं मालामाल, देखें पूरी टीम

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगान शट और जार्जिया वारेहाम ने दो-दो विकेट लिये। आस्ट्रेलिया की यह वनडे में लगातार 24वीं जीत है जो महिला और पुरुष दोनों में रिकार्ड है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल