1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के 7 सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के 7 सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 06, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 02:45 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड की वनडे टीम के सात सदस्य कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी है।

पाकिस्तान के खिलाफ...- India TV Hindi
पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम के 7 सदस्य निकले कोरोना पॉजिटिव Image Source : GETTY

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड की वनडे टीम के सात सदस्य कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने ये जानकारी दी है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 8 जुलाई से कार्डिफ में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है।

इंग्लैंड की मंगलवार को बेन स्टोक्स की कप्तानी में एक नई टीम की घोषणा करने की योजना है। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "हम इस बात को लेकर सचेत रहे हैं कि जैव-सुरक्षित वातावरण के कड़े प्रवर्तन से दूर जाने के साथ-साथ डेल्टा वैरिएंट के उभरने से कोरोना प्रकोप की संभावना बढ़ सकती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल