1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम में 8 नए चेहरे शामिल

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम में 8 नए चेहरे शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 18, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 11:27 pm IST

अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रस्तावित दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम में आठ नए चेहरों को जगह दी है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ...- India TV Hindi
जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम में 8 नए चेहरे शामिल Image Source : TWITTER/ACBOFFICIALS

काबुल| अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रस्तावित दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम में आठ नए चेहरों को जगह दी है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान की 19 सदस्यीय टीम में जिन आठ नए चेहरों को जगह दी गई है उनमें अब्दुल मलिक, मुनीर अहमद काकर, शहिदुल्लाह कमास, बाहिर शाह मोहबूब, फजल हक फारूकी, सैयद अहमद शिरजाद, सलीम साफी और जिया उर रहमान अकबर के नाम शामिल हैं।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस सीरीज में राशीद खान भी शामिल होंगे। राशिद फिलहाल कराची में है और पाकिस्तान सुपर लीग की तैयारी कर रहे हैं।

अफगानिस्तान की टीम इस प्रकार है : अशगर अफगान (कप्तान), इब्राहिम जादरान, जावेद अहमदी, रहमत शाह, हशमातुल्लाह शाहिदी, अफसार जजई, नसीर जामल, अब्दुल मलिक, मुनीर अहमद काकर, शाहिदुल्लाह कमाल, बाहिर शाह मोहबूब, राशिद खान, आमिर हम्जा, फजल हक फारूकी, सैयद अहमद शिरजाद, सलीम साफी, वफादार मोमांद, जिया फर रहमान अकबर और यामीन अहमदजई

रिजर्व खिलाड़ी : जाहीर खान और अब्दुल वासी नूरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल