1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता में युवा क्रिकेटर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

कोलकाता में युवा क्रिकेटर की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2018 07:27 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 07:27 pm IST

 पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आकाशीय बिजली गिरने से 21 साल के एक युवा क्रिकेटर की रविवार को मौके पर ही मौत हो गई। 

कोलकाता क्रिकेट...- India TV Hindi
कोलकाता क्रिकेट एकेडमी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आकाशीय बिजली गिरने से 21 साल के एक युवा क्रिकेटर की रविवार को मौके पर ही मौत हो गई। हरफनमौला खिलाड़ी देबब्रत पाल पिछले महीने ही कलकत्ता क्रिकेट अकादमी से जुड़े थे। क्लब के सचिव अब्दुल मसूद ने आईएएनएस से कहा, "हम अपना अभ्यास शुरू करने ही वाले थे कि तभी बिजली गिरनी शुरू हो गई।" 

उन्होंने कहा, "वह अचानक जमीन पर गिर गया इसके बाद हम उनके पास पहुंचे और उन्हें होश में लाने की कोशिश की। लेकिन उनके होश में न आने के बाद उन्हें रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल