1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संगकारा से मिलीं उनकी 'फैन गर्ल' स्मृति मंधाना, ऐसे बयां की खुशी

संगकारा से मिलीं उनकी 'फैन गर्ल' स्मृति मंधाना, ऐसे बयां की खुशी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 31, 2018 01:10 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 02:40 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों इंग्लैंड में धमाल मचा रही हैं।

स्मृति मंधाना- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों इंग्लैंड में धमाल मचा रही हैं। मंधाना इंग्लैंड में अभी किया वूमेन सुपर लीग में खेल रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने वेस्टर्न स्टोर्म और लोबोरो लाइटनिंग के बीच मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर की थी। मंधाना ने न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन के रिकार्ड की बराबरी की जिसने भारत के खिलाफ 2015 में यह रिकॉर्ड बनाया था। मंधाना ने 19 गेंद में 52 रन बनाए और उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और पांच चौके जड़े। 

स्टार बल्लेबाज मंधाना श्रीलंका के लीजेंड पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगकारा के साथ एक फोटो शेयर किया है। कुमार संगरकारा ने मंधाना द्वारा सबसे तेज अर्ध शतक बनाने के लिए उन्हें ट्वीट कर बधाई भी दी थी। मंधाना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगरकारा के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। 

संगरकारा से मिलना मंधाना के लिए एक 'फैन गर्ल मूमेंट' था। तस्वीर शेयर करते हुए मंधाना ने लिखा कि संगरकारा से मुलाकात कर उनका दिन बन गया। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वह बता नहीं सकती कि वह इस मौके पर कितनी खुश हैं। इस यादगार लम्हे के बारे में मंधाना ने आगे लिखा कि यह पल हमेशा उनके साथ रहेगा। 

गौरतलब है कि मंधाना कई बार इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि कुमार संगकारा उनके आदर्श हैं। मंधाना ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडेन को अपना रोल मॉडल मानती थीं फिर भी उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज संगकारा की तरह खेलना शुरू किया। जब वो ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी कर रहीं थी तो उनके शॉट्स की मैथ्यू हेडेन ने भी तारीफ की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल