1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आख़िर आर्शी ख़ान ने आफ़रीदी से पूछ ही लिया, क्या मुझे अपनाओगे...?

आख़िर आर्शी ख़ान ने आफ़रीदी से पूछ ही लिया, क्या मुझे अपनाओगे...?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 02, 2016 01:15 pm IST,  Updated : Mar 02, 2016 03:51 pm IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान शाहिद आफ़रीदी पर भारत से हारने के बाद भले ही हमले हो रहे हों लेकिन आज भी एक है जो आफ़रीदी पर दिल-ओ-जान से फ़िदा है, इतना फ़िदा

arshi khan and shahid aridi- India TV Hindi
arshi khan and shahid aridi

नई दिल्ली: पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान शाहिद आफ़रीदी पर भारत से हारने के बाद भले ही हमले हो रहे हों लेकिन आज भी एक है जो आफ़रीदी पर दिल-ओ-जान से फ़िदा है, इतना फ़िदा कि अपना वतन छोड़कर पाकिस्तान जाने को भी तैयार है।

दरअसल भारतीय मॉडल अर्शी ख़ान का एक नया वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह खुल्लेआम आफ़रीदी को आई लव यू कहते हुए नज़र आ रही हैं।

अर्शी इससे पहले भी आफ़रीदी के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्खियां में रह चुकी हैं। उन्होंने ट्वीट करके कहा भी था कि वे अच्छे दोस्त हैं हालंकि आफ़रीदी ने इन ख़बरों का खंडन किया था।

इस वीडियो में अर्शी कह रही हैं, 'माय बेबी, माय जान, मैं बहुत जल्दी आ रही हूं पाकिस्तान। तुम्हारे लिए, तुमसे मिलने। उसके साथ मैं अपना काम भी करने वाली हूं। अर्शी बदनाम हुई आफरीदी तेरे लिए। इंडिया बोलता है पाकिस्तान जाओ, पाकिस्तान बोलता है इधर आओ। अब मुझे अपनाएगा कौन...तुम?'

पिछले महीने अर्शी ख़ान ने ट्वीट करके कहा था,“मैं आफ़रीदी के साथ हमबिस्तर हुई थी, तो क्या हुआ? मेरे लिए तो ये प्यार था।”

अर्शी ख़ान मुंबई में रहती हैं लेकिन वह मूलतः पाक-अफगानी मूल की हैं। उनका परिवार मुख्य रूप से अफगानिस्तान से है।

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।